विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2011

99 फीसदी लोगों ने चाहा, द. सूडान हो अलग

अब तक 3,197,038 मतों की गणना हो गई है। मतगणना के अनुसार 98.6 फीसदी लोगों ने विभाजन और विश्व में नया राष्ट्र बनने के पक्ष में वोट डाला।
जूबा: द. सूडान के 99 फीसदी लोगों ने एक जनमत संग्रह में उत्तर से अलग होने के पक्ष में मतदान किया है। अब तक 3,197,038 मतों की गणना हो गई है और मतगणना के अनुसार 98.6 फीसदी लोगों ने विभाजन और विश्व में नया राष्ट्र बनने के पक्ष में वोट डाला। हालांकि जनमत संग्रह में दो राज्यों के परिणाम अभी आने बाकी हैं। दक्षिणी सूडान जनमत संग्रह आयोग की वेबसाइट पर यह आंशिक परिणाम डाले गए हैं। जनमत संग्रह नौ से 15 जनवरी के दौरान हुए थे।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
द. सूडान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com