अंतरिक्ष में कई राज छिपे हैं, जो हमेशा से दुनियाभर के वैज्ञानिकों को आकर्षित करते हैं. इंसान कई साल पहले ही अंतरिक्ष में पहुंच चुका है. भारत भी इस लिस्ट में शामिल है. दुनियाभर की स्पेस एजेंसियों ने कई रॉकेट और सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसान ने अंतरिक्ष में कई अनोखी और अजीबोगरीब चीजें भी भेजी हैं. इसमें टेस्ला की कार, पिज्जा से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बाल शामिल हैं. आइए बताते हैं इन 6 अजीबोगरीब चीजों के बारे में.
1. पिज्जा
मशहूर पिज्जा ब्रांड 'पिज्जा हट' ने अंतरिक्ष में पिज्जा डिलिवर किया था. कंपनी ने रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी उसाचेव के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पिज्जा भेजा था. इस पिज्जा को खास तरह से तैयार किया गया था. इसमें सामान्य से ज्यादा और तीखे मसाले डाले गए, जो जीरो ग्रैविटी में भी स्वाद आए. पिज्जा डिलीवरी के लिए कंपनी ने रूसी स्पेस एजेंसी को मोटी रकम दी थी.
2. डायनासोर की हड्डियां
स्पेस पर एक नहीं बल्कि दो-दो बार डायनासोर की हड्डियां भेजी जा चुकी हैं. सबसे पहले 1985 में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष में मायासॉरा के जीवाश्म और 1998 में कॉप्सिस की हड्डियां स्पेस में भेजी थीं. वहीं साल 2021 में जेफ बेजोस की कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' ने ड्रोमियोसॉरस नाम के डायनासोर की करीब 200 हड्डियां अंतरिक्ष में भेजीं.
3. वाइन की बोतलें
साल 2029 में फ्रांस की फेमस वाइन पेट्रस की 12 बोतलों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भेजा गया था. ये वाइन ISS पर 14 महीने तक रहीं. जब ये बोतलें वापस पृथ्वी पर आईं, तो एक्सपर्ट्स ने पाया कि जीरो-ग्रैविटी और अंतरिक्ष के रेडिएशन के कारण वाइन की एजिंग यानी पकने की प्रक्रिया काफी तेज हो गई थी. वाइन का रंग थोड़ा बदल गया था और उसका स्वाद भी बदल गया.
4. एलन मस्क की टेस्ला कार
अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क ने 2028 में अपने शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हेवी से एक लाल रंग की अपनी इलेक्ट्रिक टेस्ला स्पोर्ट्स कार को पेलोड के रूप में अंतरिक्ष में भेजा. इस कार की ड्राइविंग सीट पर स्टारमैन नाम का डमी ड्राइवर बैठा है. कार के रेडियो पर डेविड बोवी का गाना 'स्पेस ऑडिटी' लूप पर बज रहा था. मजेदार बात यह है कि यह कार आज भी सूर्य का चक्कर काट रही है.
5. गोरिल्ला सूट
NASA के एस्ट्रोनॉट मार्क केली ने अपने अपने भाई स्कॉट केली के लिए ISS पर एक गोरिल्ला सूट भेजा था. यह सूट केयर पैकेज में छिपाकर रखा गया था. ISS पर स्कॉट केली ने यह गोरिल्ला सूट पहना और अपने साथी एस्ट्रोनॉट को डरा दिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
6. अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बाल
अमेरिकी स्पेस कंपनी सैलिसिस ने एक मिशन के तहत अंतरिक्ष में अमेरिका के कुछ पूर्व राष्ट्रपतियों के बाल भेजे. यह बालों का सैंपल था. जिन राष्ट्रपतियों के बाल स्पेस में भेजे गए उनमें जॉर्ज वाशिंगटन, ड्वाइट डी. आइजनहावर, जिमी कार्टर और जॉन एफ. केनेडी शामिल हैं. इन बालों के सैंपल को सुरक्षित कैप्सूल में रखकर भेजा गया, ताकि अगर भविष्य में कोई एडवांस एलियन सभ्यता इन्हें खोजे, तो वे इनके DNA के जरिए शुरुआती मानव इतिहास की स्टडी कर सके.
यह भी पढ़ें: कलाम जा रहे अंतरिक्ष, स्पेस में भारत के नए 'आगमन' से दुनिया जलेगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं