विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2011

श्रीलंका में बाढ़ से 15 मरे, 9 लाख लोग विस्थापित

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 15 लोगों की मौत और नौ लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। सेना की मदद से बचावकर्मी विस्थापित लोगों की सहायता में जुटे हैं।
कोलम्बो: श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 15 लोगों की मौत और नौ लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। सेना की मदद से बचावकर्मी विस्थापित लोगों की सहायता में जुटे हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरमध्य हिस्सों में तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे 80,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि खासकर धान की फसलों का नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि देश के मध्य भाग कैंडी में सात लोगों की मौत भूस्खलन से हुई, जबकि अन्य लोग की मौतें बाढ़ से हुई। उल्लेखनीय है कि 125,000 से अधिक लोगों को अस्थायी शिविरों में रखा जा रहा है, जबकि ज्यादातर विस्थापितों ने स्कूलों, मंदिरों और चर्चो में शरण ले रखी है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, बाढ़, Srilanka, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com