विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2011

श्रीलंका का भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी से इनकार

राजपक्षे ने इस बात से इनकार किया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई जिसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई।
कोलम्बो: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई जिसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। लेकिन उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया। राजपक्षे ने कहा, "नौसेना का कहना है कि उसने भारतीय मछुआरों पर ऐसा कोई हमला नहीं किया है। हालांकि मैंने नौसेना से ऐसी घटनाओं की पूर्ण रिपोर्ट मांगी है।" उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए विचार-विमर्श जारी है। श्रीलंका में पिछले साल समाप्त हुए गृहयुद्ध का उल्लेख करते हुए राजपक्षे ने कहा, "हमने पहले ही इसके लिए इंतजाम किए थे लेकिन श्रीलंका में स्थिति शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए इसे पुन: ठीक किया जाएगा।" तामिलनाडु के समुद्र तट के निकट श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बुधवार को तीन भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई थी। भारतीय विदेश विभाग ने एक बयान जारी कर कहा था, "हमें श्रीलंकाई नौसेना के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत होने की सूचना मिली है।" उल्लेखनीय है कि भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद करियावासम को गुरुवार को भारतीय सरकार ने गुरुवार को तलब कर इस घटना पर चिंता जताई थी।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, भारतीय, मछुआरों, गोलीबारी, इनकार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com