विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2012

श्रीलंकाई नौसेना ने 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई नौवहन सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए।
कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई नौवहन सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसला वारकुलासुरिया ने कहा कि भारतीय मछुआरों को ‘‘पूर्वी तट से दूर श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा क्षेत्र (आईएमबीएल) के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए’’ रविवार रात गिरफ्तार किया गया।

नौसेना ने कहा कि नौकाओं और ट्रॉलरों को त्रिंकोमाली में पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा ताकि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई करें।

इसी माह श्रीलंकाई नौसेना ने भटक कर श्रीलंका के आईएमबीएल में पहुंच जाने वाले कम से कम 40 भारतीय मछुआरों और उनके चार ट्रॉलरों को वापस किया था। उससे पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय मछुआरे, श्रीलंका में भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, Sri Lanka, Sri Lanka Arrested Indian Fishermen