एलन मस्क की स्पेस टेक कंपनी SpaceX ने 31 मार्च को अपने क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट- Resilience के जरिए एक प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री मिशन को लॉन्च किया. यह मिशन खास है क्योंकि दुनिया में ऐसा पहली बार होगा जब किसी क्रू को लेकर यानी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसक्राफ्ट ध्रुवों (पोल्स) के ऊपर से गुजरेगा. इस स्पेसक्राफ्ट को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए NASA के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया. लगभग 10 मिनट बाद अंतरिक्ष यान फाल्कन 9 के ऊपरी चरण से अलग हो गया.
चलिए आपको आसान भाषा में बताते हैं कि यह मिशन क्या है और क्यों खास है?
आपके लिए सबकुछ एकदम सिंपल कर देते हैं. यह स्पेस टेक कंपनी SpaceX का मिशन है और इस मिशन का नाम है Fram2. इस मिशन को SpaceX के क्रू ड्रैगन कैटेगरी के स्पेसक्राफ्ट Resilience के जरिए भेजा गया है. इस स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में जिस रॉकेट पर रखकर लॉन्च किया गया वो फाल्कन 9 है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मिशन खास क्यों है?
Fram2 मिशन इसलिए खास है क्योंकि यह 90 डिग्री के झुकाव के साथ ध्रुवीय कक्षा में जाने वाला पहला क्रू मिशन है. यह इस मिशन को लो अर्थ ऑर्बिट से सीधे उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर उड़ान भरने की अनुमति देता है. इससे पहले, सोवियत रूस ने अपने वोस्तोक मिशनों को स्पेस में भेजा था लेकिन उसमें उच्चतम झुकाव 65 डिग्री था.
मिशन पर क्या करेंगे अंतरिक्ष यात्री
मिशन वेबसाइट के अनुसार मिशन तीन से पांच दिनों का होगा. ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट और चालक दल ध्रुवीय कक्षा से पृथ्वी का पता लगाएंगे और पहली बार पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों के ऊपर से उड़ान भरेंगे. वे लंबी अवधि के अंतरिक्ष अन्वेषण (स्पेस एक्सप्लोरेशन) और अंतरिक्ष में मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने और क्षमताओं को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए 22 रिसर्च भी करेंगे.
यह अंतरिक्ष यात्री जब धरती पर वापस लौटते समय कैप्सूल के अंदर होंगे और कैप्सूल समुंद्र में गिरेगा तो ये उस कैप्सूल से खुद ब खुद बाहर आएंगें. अभी उन्हें एक टीम जाकर बाहर निकालती है.
अमीरों का मिशन ‘स्पेस घूमो'
- Fram2 के मिशन कमांडर चुन वांग हैं, जो चीन में पैदा हुए एक क्रिप्टोकरेंसी अरबपति हैं, लेकिन अब माल्टा में नागरिकता का दावा करते हैं. उन्होंने और स्पेसएक्स ने अगस्त 2024 में Fram2 को लेकर अपने प्लान की घोषणा की.
- जैनिक मिकेलसेन नॉर्वे की सिनेमैटोग्राफर हैं और फ्रैम2 के लिए व्हीकल कमांडर हैं. वो स्पेसक्राफ्ट के संचालन की देखरेख कर रही हैं, विशेष रूप से लॉन्च और स्प्लैशडाउन के समय.
- जर्मनी की रोबोटिक्स रिसर्चर्स राबिया रोगे मिशन पायलट और ऑर्बिट में जाने वाली पहली जर्मन महिला हैं.
- एरिक फिलिप्स ऑस्ट्रेलिया के एक पेशेवर ध्रुवीय खोजकर्ता (स्पेस एक्सप्लोरर) हैं. वो लगभग 30 बार ध्रुवों पर जा चुके हैं. Fram2 के मिशन स्पेशलिस्ट और मेडिकल ऑफिसर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं