विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

स्पेसएक्स ने 3 बार इस्तेमाल रॉकेट से किया उपग्रह प्रक्षेपण

प्रक्षेपण के आठ मिनट बाद रॉकेट के पहले स्तर ने अटलांटिक महासागर में स्थित स्टेशन के 'ऑफ कोर्स आई लव यू' नामक ड्रोनशिप पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की.

Also Read in
स्पेसएक्स ने 3 बार इस्तेमाल रॉकेट से किया उपग्रह प्रक्षेपण
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वाशिंगटन: अमेरिका की अंतरिक्ष संबंधी उपकरण बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने एक कोमर्सियल कम्युनिकेशन सेटेलाइट का प्रक्षेपण आंशिक रूप से तीन बार उपयोग में आ चुके रॉकेट से किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च काम्प्लेक्स 39ए से बुधवार को इकोस्टार 105/सीईएस-11 उपग्रह को फॉल्कन 9 रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया.

प्रक्षेपण के आठ मिनट बाद रॉकेट के पहले स्तर ने अटलांटिक महासागर में स्थित स्टेशन के 'ऑफ कोर्स आई लव यू' नामक ड्रोनशिप पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की. कंपनी ने लैंडिंग के कुछ मिनट बाद ट्वीट कर कहा, फॉल्कन 9 पहले चरण ने 'ऑफ कॉर्स आई लव यू' ड्रोनशिप पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SpaceX
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com