विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2018

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल टेलिस्कोप ने कैद की नेपच्यून की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरें

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप ने वरुण ग्रह की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरों को कैद किया है.

Also Read in
अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल टेलिस्कोप ने कैद की नेपच्यून की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरें
प्रतीकात्मक तस्वीर
लॉस एंजिलिस: अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप ने वरुण ग्रह की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरों को कैद किया है. माना जा रहा है कि इसकी दुर्गंध सड़े हुए अंडों के समान है और यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है. हब्बल टीम के मुताबिक नासा के वॉयजर दो अंतरिक्षयान ने ग्रह की इस अत्याधिक अंधकारपूर्ण आंधी का पता पहली बार 1980 के अंतिम महीनों में लगाया था.

हब्बल ने वर्ष 1990 के मध्य में दो अंधकारमय आंधियों का पता लगाया था जो बाद में लुप्त हो गईं थीं. इस हालिया आंधी को पहली दफा वर्ष 2015 में देखा गया था लेकिन यह अब धीरे-धीरे लुप्त होने की स्थिति में है. बृहस्पति ग्रह के ग्रेट रेड स्पॉट की तरह ही यह आंधी चक्रवात की विपरीत दिशा में चक्कर काट रही है और ग्रह की गहराई में मौजूद पदार्थों को बाहर निकाल रही है. 

यह भी पढ़ें - क्या इस तस्वीर में आप देख सकते हैं NASA के अंतरिक्ष यात्री के पैर? ट्विटर यूजर भी हुए कंफ्यूज

यह अंधकारमय बवंडर ग्रह विज्ञानियों के पूर्वानुमान के विपरीत पेश आ रहा है जिनका मानना था कि इसके चलते एक विस्फोट हो सकता है. इसके उलट यह कमजोर पड़ रहा है.

VIDEO: ब्रह्मांड की सबसे ठंडी जगह बनाने में जुटे वैज्ञानिक...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hubble Space Telescope, NASA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com