साउथ अफ्रीका की एक लेखिका ने फरवरी 2025 से अब तक 370 से ज्यादा किताबें लिखकर छाप दी हैं. 20 महीने में 370 किताबें यानी हर महीने 18 किताबों से ज्यादा! किसी के लिए भी इसे सुनकर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा, दिमाग में सवाल उठेंगे कि आखिर इस लेखिका के अंदर कौन से सुपरपावर आ गए हैं. इस लेखिका ने साल में लगभग 10 करोड़ रुपए भी इन किताबों के जरिए कमा लिए. लेकिन जब असली वजह सामने आई तो उन्हें प्यार करने वाले पाठक ही अब उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे हैं.
अब पता चला सुपरपावर क्या है
यह लेखिका अपना असली नाम छिपाने के लिए कोरल हार्ट छद्मनाम इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने इतने कम समय में इतनी किताबें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल करके लिखी हैं. अब यह सच्चाई सामने आने के बाद उनके लिए सोशल मीडिया पर धोखेबाज और खलनायक जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. सच्चाई यह है कि यह लेखिका अब पब्लिशिंग की दुनिया में AI की एंट्री का प्रतीक बन गई हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कोरल हार्ट ने न्यूज एजेंसी AFP को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हजारों नफरत भरे मैसेज और जान से मारने की कई धमकियां मिली हैं. लेकिन दूसरी तरफ कमाई भी हुई है. उनके उपन्यासों में से एक अमेजन की टॉप 100 बेस्टसेलर लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा. उनकी 371 किताबों में से ज्यादातर को मार्केट रिसर्च के आधार पर खास तरह के पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
AI से कैसे लिखती हैं किताब?
लगभग 20 महीने पहले AI की मदद से लिखना शुरू करने से पहले कोरल हार्ट 14 सालों से पब्लिशिंग इंडस्ट्री में काम कर रही थीं. बिना AI के उन्होंने दर्जनों किताबें लिखी थीं. फिर आया AI के इस्तेमाल का ख्याल. उन्हें अलग-अलग AI मॉडल्स को समझने और एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करने में तीन महीने लग गए, जिसकी मदद से पूरी किताब लिखी जा सके.
अब वह कई AI टूल्स का इस्तेमाल करती हैं. जैसे ChatGPT जो उनके अनुसार डॉयलॉग लिखने में तो बहुत अच्छा है, लेकिन गद्य लिखने में बहुत खराब है. उनके अनुसार Claude कहानी का ढांचा बनाने में बहुत बढ़िया है, लेकिन सेक्स सीन लिखने के मामले में बहुत कमजोर है. वह कहती हैं कि ग्रोक जैसे अन्य टूल्स पूरी तरह से बेकाबू हैं, लेकिन मसालेदार दृश्यों को लिखने में अच्छे हैं.
हार्ट कहती हैं कि अगर आप चैटजीपीटी या क्लॉड से कहें कि मेरे लिए एक किताब लिख दो, तो आपको बस कचरे का एक ढेर मिलेगा, क्योंकि उनके पास काम करने के लिए कोई आधार ही नहीं होता. लेखिका खुद कहानी का कॉन्सेप्ट, लिखने की शैली, किरदारों की डिटेल और चैप्टर्स की रूपरेखा तय करती हैं. इसके बाद ही उनका सिस्टम किताबें तैयार करता है.
हार्ट बताती हैं कि अब मैं पूरी किताब का ड्राफ्ट एक ही बार में तैयार कर सकती हूं.
यह भी पढ़ें | एक ट्रेन, 24 घंटे का सफर, 8 फ्रेंच और 8 जापानी राइटर, और एक 'Mission Impossible'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं