दक्षिण अफ्रीका की एक नदी में हुआ यह दुखद मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता. एक लापता कारोबारी की तलाश में जुटी पुलिस को शक एक विशाल मगरमच्छ पर गया. इसके बाद जो हुआ, वह बेहद खतरनाक और हैरान कर देने वाला था- मगरमच्छ को मारना, उसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करना और फिर उसके पेट की जांच. आखिरकार, मगरमच्छ के अंदर इंसानी शरीर के हिस्से मिलने से सब चौंक गए. यह घटना न सिर्फ डराने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जंगली इलाकों में खतरे कितने बड़े हो सकते हैं. पुलिस अब डीएनए जांच से सच्चाई पूरी तरह साबित करने में लगी है.
क्या है पूरा मामला?
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 59 साल के कारोबारी गेब्रियल बतिस्ता 28 अप्रैल से लापता था. शक है कि वह अपनी गाड़ी के साथ बाढ़ के पानी में उस समय बह गए थे, जब वह कोमाटी नदी पर बने एक नीची पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे. उसकी गाड़ी अगले दिन नदी से मिल गई थी. पुलिस ने चार दिन तक ड्रोन से उस नदी के एक आदमखोर मगरमच्छ पर नजर रखी और फिर उसे मुख्य संदिग्ध माना. आखिर में 15 फुट लंबे और लगभग 500 किलो वजनी इस मगरमच्छ को पुलिस ने मार दिया और हेलीकॉप्टर की मदद से नदी से बाहर निकाला. इसके बाद उसे क्रूगर नेशनल पार्क ले जाया गया, जहां जांच (नेक्रोप्सी) में पता चला कि उसके अंदर इंसानी शरीर के हिस्से थे. अब पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है.
Human remains found inside a 4.5m crocodile in South Africa's Komati River are believed to be those of 59 year-old businessman Gabriel Batista…
— Isaac's Army (@ReturnOfKappy) May 4, 2026
He was swept away by floodwaters on April 27-28 while crossing a low bridge in his Ford Ranger…
A ring believed to be his was… pic.twitter.com/Jq3mmG42sH
वीडियो में पूरा ऑपरेशन कैद हो गया है. कैप्टन पॉटगीटर को हेलीकॉप्टर से नीचे मगरमच्छों वाले पानी में उतारा गया, जहां उन्होंने मरे हुए मगरमच्छ के सिर के नीचे रस्सी बांधी. जब हेलीकॉप्टर ऊपर उठा, तो मगरमच्छ हवा में रस्सी पर घूमने लगा और पेड़ों के ऊपर उठ गया. मगरमच्छ को एक खाली जगह पर लाया गया, जहां कई एजेंसियों की टीम ने उसकी जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि “मगरमच्छ की आंतों में इंसानी अवशेष मिले.”
जांच में दो कटे हुए हाथ (जिनमें हथेलियां जुड़ी थीं), आधा पसलियों का हिस्सा और सीने का मांस मिला. एक अंगूठी भी मिली, जो लापता कारोबारी की बताई जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं