विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2011

'पूर्व अफ्रीकी अकाल में मर सकते हैं हजारों लोग'

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्वी अफ्रीका के अकाल प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मदद नहीं पहुंचाई गई तो करीब 750,000 लोगों की मौत हो सकती है।
लंदन: संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्वी अफ्रीका के अकाल प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मदद नहीं पहुंचाई गई तो अगले चार सालों में वहां करीब 750,000 लोगों की मौत हो सकती है। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस क्षेत्र के करीब 1.2 करोड़ और अकेले सोमालिया के ही 40 लाख लोगों को भोजन के लिए मदद की आवश्यकता है। सोमालिया के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि भूखों के लिए सहायता प्राप्त करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत से पहले अकाल और फैल सकता है।  सोमालिया में मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में समन्वयक का कार्य करने वाले मार्क बॉवडेन कहते हैं, "यह एक अल्पकालिक संकट नहीं है।" अकाल की स्थिति में 750,000 लोगों की मौत होने का डर है। जुलाई की तुलना में इसमें 66 प्रतिशत की बढ़त हुई है। हर दिन सैकड़ों सोमालियाई मौत के मुंह में जा रहे हैं, इनमें से कम से कम आधी संख्या बच्चों की है। दक्षिणी खाड़ी क्षेत्र को हाल ही में अकाल क्षेत्र घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हिंसा, सूखे और अकाल के कारण सोमालिया में हजारों लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। बीते कुछ महीनों में 150,000 शरणार्थियों को मदद मिल सकी है। केन्या, इथियोपिया और जिबूती में रहने वाले परिवार भी अकाल से प्रभावित हुए हैं।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोमालिया, अकाल, 750, 000, मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com