विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

सोलोमन में ज्वालामुखी विस्फोट, लोगों से कहा गया- घरों में रहें

तिनकुला में आबादी नहीं है लेकिन पड़ोस के सांताक्रूज द्वीप पर करीब 10,600 लोग रहते हैं.

सोलोमन में ज्वालामुखी विस्फोट, लोगों से कहा गया- घरों में रहें
सोलोमन में ज्वालामुखी विस्फोट, लोगों से कहा गया- घरों में रहें (प्रतीकात्मक फोटो)
वेलिंगटन: सोलोमन द्वीप के दक्षिण पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों को ज्वालामुखी से निकल रही राख से बचने के लिए आज अपने घरों में रहने को कहा गया है. अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक उपकरणों की कमी के कारण तिनकुला द्वीप में स्थिति पर नजर रखना मुश्किल हो गया है.

यह द्वीप वानूआतू के उत्तर में है जहां आंबे द्वीप में ज्वालामुखी के फटने के बाद पिछले महीने 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था.

वानूआतू सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि आंबे में स्थिति सामान्य हो गई है और लोग अपने घरों को लौट सकते हैं, जबकि सोलोमन द्वीप के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस तरह के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि तिनकुला पर यह स्थिति कब तक रहेगी. तिनकुला में आबादी नहीं है लेकिन पड़ोस के सांताक्रूज द्वीप पर करीब 10,600 लोग रहते हैं.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solomon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com