विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2019

शख्स ने भीड़ में जड़ा ऐसा तमाचा कि जमीन पर हुआ ढेर...और फिर कुछ ऐसा Video हो गया Viral

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला स्वेटर पहना एक शख्स बहुत ही तेज़ी से सामने वाले को चांटा मारता है, जिससे सामने वाला आदमी नीचे गिर जाता है. इतने में सीटी बजती है और नीले स्वेटर वाला शख्स जीत जाता है. 

शख्स ने भीड़ में जड़ा ऐसा तमाचा कि जमीन पर हुआ ढेर...और फिर कुछ ऐसा Video हो गया Viral
कौन बनेगा चांटों का राजा?
साइबेरिया:

अगर आप भीड़ में लोगों को एक-दूसरे पर चांटे बरसाते हुए देख लें, तो ज़रूरी नहीं कि लड़ रहे हों. बल्कि हो सकता है कि उनके बीच स्लैपिंग चैम्पियनशिप (Slapping Championship) चल रही हो. जी हां, रूस में एक बेहद ही अजीबो-गरीब प्रतियोगिता होती है. इसमें दो पुरुष एक-दूसरे को चांटे मारते हैं, और जिसका तमाचा तेज़ होता है वो “Male Slapping Championship” जीत लेता है. 

हाल ही में रूस के साइबेरिया में स्लैपिंग चैम्पियन ऑफ 2019 (Slapping Champion of 2019) प्रतियोगिता हुई. इसमें एक टेबल के दोनों तरफ खड़े होकर आदमी एक-दूसरे को चांटे मारते हैं, और जो चाटे से गिर जाता है वो विनर बन जाता है.

Bhagat Singh Quotes: 'जिंदगी अपने दम पर जी जाती है…दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं', भगत सिंह के 10 विचार

ये चैम्पियनशिप रेसलिंग कॉम्पिटिशन की ही तरह है, जहां दो आदमी एक-दूसरे के सामने खड़े होते हैं और हाथों के आराम के लिए टेबल पर रखते हैं. बस वो एक-दूसरे के हाथों को नीचे गिराने के बजाय चांटे मारते हैं. दोनों को एक-एक कर मौका दिया जाता है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला स्वेटर पहना एक शख्स बहुत ही तेज़ी से सामने वाले को चांटा मारता है, जिससे सामने वाला आदमी नीचे गिर जाता है. इतने में सीटी बजती है और नीले स्वेटर वाला शख्स जीत जाता है. 

9 करोड़ से ज्यादा में बिका ये एक कबूतर, नीलामी में लगी खरीदारों की भीड़, जानिए क्या है इसमें खास

यहां देखिए एक अजीबो-गरीब खेल का और वीडियो...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Slap, Slapping Championship, Slap Each Other, Viral Video, World News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com