- पाकिस्तान में सिख ग्रंथी की बेटी का किया अपहरण
- सिख लड़की का जबरन कराया धर्म परिवर्तन
- परिवार ने मांगी पीएम इमरान खान से मदद
लाहौर से एक सिख ग्रंथी की बेटी को कथित तौर पर जबरन इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आया है. उसका ननकाना साहिब इलाके में एक मुस्लिम शख्स के साथ जबरन निकाह भी करवाया गया. लड़की कई दिनों से लापता थी. लड़की की उम्र 19 साल है और उसका नाम जगजीत कौर है. उसके पिता भगवान सिंह, गुरुद्वारा तंबू साहिब में ग्रंथी हैं. जगजीत को बंदूक की नोक पर इस्लाम कबूल करवाया गया. जगजीत कौर के परिवार ने कहा है, 'अगर बेटी को छोड़ा नहीं गया तो वह पंजाब गवर्नर हाउस के सामने आत्मदाह करेंगे.' जगजीत कौर के भाई सुरिंदर सिंह ने कहा, 'हमारा परिवार दुखद घटना से गुजरा है. कुछ गुंडे जबरदस्ती हमारे घर में घुस आये और हमारी छोटी बहन का अपहरण कर लिया.'
उन्होंने बताया, 'गुंडों ने हमारी बहन का शोषण किया और उसको जबरन इस्लाम कबूल करवाया. हम शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए थे. हम कई सीनियर अधिकारियों से मिले लेकिन उन्होंने हमारी शिकायत नहीं सुनी. गुंडे दोबारा हमारे घर आये और शिकायत वापस लेने के लिए कहा. उन्होंने धमकी दी कि अगर हम शिकायत के साथ बने रहे तो वह हमें भी जबरन इस्लाम कबूल करवाएंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जबरन धर्म परिवर्तन पर बोले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, इस्लामी इतिहास में इसकी मिसाल नहीं
परिवार ने पाक पीएम इमरान खान और चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान आसिफ सईद खोसा से अपनी बेटी जगजीत कौर की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है. जगजीत कौर के एक और भाई मनमोहन सिंह ने कहा, 'गुंडों ने यह भी धमकी दी है कि अगर हमने शिकायत वापस नहीं ली तो वह हमें मार देंगे. मैंने पीएम इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से अपील की है कि वह हमारी मदद करें. इस घटना का असर करतारपुर कॉरिडोर पर भी पड़ सकता है.'
पाकिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों ने इस घटना की निंदा की है और गुरुद्वारा ननकाना साहिब में एक बैठक बुलाई. सिख समुदाय ने शुक्रवार को गवर्नर हाउस के बाहर प्रदर्शन का आयोजन किया है जबकि वहां करतारपुर कॉरिडोर को लेकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस होनी है.
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष और अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस घटना की निंदा की है. उन्होंने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मामले में दखल देने के लिए कहा है. सिरसा ने कहा, 'मैं पीएम मोदी और एस जयशंकर से मांग करता हूं कि इस मामले को ग्लोबल स्तर पर उठाएं क्योंकि पाकिस्तान में हुए जबरन धर्मपरिवर्तन ने सभी सिखों को नाराज किया है. इस मामले को यूएन तक ले जाना चाहिए. इस घटना के जरिए सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता को धमकी दी गई है.'
पाकिस्तान की संसद में उठा हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा, रोक के लिए प्रस्ताव पास
वहीं पीड़ित जगजीत कौर का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें उन्हें जबरन इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है और उनका नाम आयशा रखा गया है. मौलवी ने एक मुस्लिम शख्स के साथ उसकी शादी भी तय की.' पाकिस्तान से आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिनमें हिंदू, सिख और क्रिश्चियन लड़कियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है और उनकी शादी मुस्लिम लड़कों से की जा रही है.
Video :इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, की वार्ता की पेशकश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं