विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

ह्यूस्टन में मारे गए सिख पुलिस अधिकारी का 2 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

अमेरिका के टेक्सास राज्य में ट्रैफिक सिग्नल पर एक हमले में मारे गए भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी का दो अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ह्यूस्टन में मारे गए सिख पुलिस अधिकारी का 2 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार
संदीप सिंह धालीवाल
  • सिख पुलिस अधिकारी का 2 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार
  • शनिवार को एक शख्स ने अधिकारी पर बरसाईं थीं गोलियां
  • मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
ह्यूस्टन:

अमेरिका के टेक्सास राज्य में ट्रैफिक सिग्नल पर एक हमले में मारे गए भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी का दो अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा. संदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को ट्रैफिक सिग्नल पर एक वाहन को रोका था, जिसमें से एक व्यक्ति ने बाहर निकल का उन पर गोलियां चला दी थीं. धालीवाल (42) की याद में बुधवार को उनका विभाग एक कार्यक्रम आयोजित करेगा और एक सिख धार्मिक कार्यक्रम की भी योजना है. इस हादसे से ह्यूस्टन में समुदाय के लोग स्तब्ध हैं. 

अमेरिका में भारतीय मूल के पहले सिख पुलिस अधिकारी की गोली मारकर निर्मम हत्या, जांच शुरू 

स्वयंसेवकों के समूह उन लोगों को काले और नीले रंग के रिबन दे रहे हैं, जो कानून एजेंसियों या धालीवाल के प्रति अपना समर्थन जाहिर करना चाहते हैं. 

मलेशिया में गिरफ्तार 16 संदिग्ध आतंकियों में एक भारतीय सिख महिला भी शामिल

गौरतलब है कि धालीवाल इस एजेंसी के पहले सिख डिप्टी थे. वह टेक्सास में पहले ऐसे पुलिस अधिकारी थे जो सिख धर्म की मान्यताओं (पगड़ी और दाढ़ी) के साथ सेवा दे रहे थे. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandeep Singh Dhaliwal, Sikh Officer, Sikh Officer Killed In America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com