विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2025

मोंटेनेग्रो के सेटिनेज में गोलीबारी, 10 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

पुलिस आरोपी एको मार्टिनोविक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही जिस शहर में एको मार्टिनोविक के छिपे होने की आशंका है वहां भी नाकेबंदी करके उसकी तलाश की जा रही है.

मोंटेनेग्रो के सेटिनेज में गोलीबारी, 10 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
मोंटेनेग्रो गोलीबारी में 10 की मौत

पश्चिमी मोंटेनेग्रो शहर के एक बार में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुई बहस ने देखते ही गोलीबारी का रूप ले लिया. इस घटना में बार मालिक और दो बच्चों समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार हमलावर की पहचान 45 वर्षीय एको मार्टिनोविक के रूप में की गई है. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. 

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश 

पुलिस इस घटना में शामिल  एको मार्टिनोविक में जुटी है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस का एक विशेष दल सेटिनजे शहर में भेजा गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी इसी शहर में छिपा हो सकता है. पुलिस की टीम ने इस शहर से बाहर जाने वाली सड़कों पर नाकेंबदी लगा दी है. आरोपी की तलाश के लिए तमाम संभावित जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है. 

बार से घर गया था आरोपी फिर लाया था हथियार 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी  एको मार्टिनोविक दूसरे मेहमानों के साथ पूरे दिन एक स्थानीय बार में मौज मस्ती कर रहा था. इसी दौरान जब कुछ लोगों से उसकी बहस हुई तो वह पहले बार से निकलकर अपने घर गया और वहां से हथियार लेकर उस बार में आया और फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी जब तक बार से बाहर नहीं गया तब तक उसने कई लोगों की हत्या कर दी थी. 

पुलिस ने आरोपी के कार को ढूंढ़ निकाला

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी  एको मार्टिनोविक की कार को भी ढूंढ़ निकाला है. कहा जा रहा है कि इसी कार से आरोपी पहले बार में आया था और बाद में उसने इसी कार से भागने की कोशिश की थी. पुलिस अब आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shooting Bar In Cetinje Montenegro, Montenegro Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com