विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

पेट्रोल भरवा रही थी महिला, अचानक सिर के ऊपर आ गया हिरण, देखें Shocking VIDEO

यूएसए की एक महिला के साथ कार में पेट्रोल भरवाते समय ऐसा वाकया हुआ, जिसे वह शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगी.

Also Read in
पेट्रोल भरवा रही थी महिला, अचानक सिर के ऊपर आ गया हिरण, देखें Shocking VIDEO
हिरण ने महिला के सिर पर मारी किक
  • पेट्रोल भरवाते समय महिला के साथ हैरान करने वाला वाकया
  • महिला के सिर के ऊपर से निकला हिरण और मारी किक
  • महिला ने वीडियो शेयर कर साझा की जानकारी
नई दिल्ली:

यूएसए की एक महिला के साथ कार में पेट्रोल भरवाते समय ऐसा वाकया हुआ, जिसे वह शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी. लिंडा टेनेंट नाम की महिला पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल भरवा रही थीं और सड़क पर खड़ी थीं. अचानक एक हिरण कहीं से आया और उसने लिंडा के सिर के ऊपर से छलांग लगा दी. इस दौरान लिंडा के सिर में भी चोट लगी. लिंडा ने फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक हिरण लिंडा के सिर के ऊपर से निकल गया और उसने लिंडा के सिर में किक मारी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

शख्स ने Live Reporting कर रही महिला रिपोर्टर को किया Kiss, पकड़ा गया तो मांगने लगा माफी, देखें VIDEO

घटना ब्रंसविक में बुधवार सुबह की है. इस दौरान लिंडा टेनेंट ऑफिस जा रही थीं. वीडियो को शेयर करते हुए लिंडा ने लिखा, 'कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा लेकिन ऑफिस आते वक्त एक हिरण ने मुझ पर हमला किया.' वीडियो में दिख रहा है कि इस वाकये के बाद लिंडा कुछ देर के लिए हैरान रह गईं. 

क्या इस तस्वीर में छिपे तेंदुए को ढूंढ सकते हैं आप? सोशल मीडिया पर माथापच्ची कर रहे लोग

लिंडा ने न्यूज4जैक्स को बताया, 'मुझे लगा कि मुझे लूट लिया गया है. मैं ऊपर पहुंची और अपने सिर को देखा, मुझे लगा कि उसमें खून बह रहा है.' हालांकि लिंडा ने भरोसा दिलाया कि उन्हें चोट नहीं लगी है. लिंडा के शेयर किए गए इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा बार देखा गया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deer Attack, Georgia, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com