कैलिफोर्निया स्थित आवास में एक घरेलू नौकरानी को कथित रूप से उसकी इच्छा के खिलाफ रखने को लेकर एक सऊदी राजकुमारी के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सांता अना (कैलिफोर्निया):
कैलिफोर्निया स्थित आवास में एक घरेलू नौकरानी को कथित रूप से उसकी इच्छा के खिलाफ रखने को लेकर एक सऊदी राजकुमारी के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।
ऑरेंज काउंटी जिला अटॉर्नी टोनी रॉकऑकस ने 42-वर्षीय मेशेल अलायबन की पहचान सऊदी राजकुमारी के तौर पर की, जिस पर मानव तस्करी का आरोप है। अगर वह दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें 12 साल तक की कैद हो सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि अलायबन को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब सूटकेस पकड़ी एक केन्याई महिला ने बस में सवार होकर एक यात्री से कहा कि उसे लग रहा है कि वह मानव तस्करी की शिकार है। यात्री ने उसकी मदद करते हुए पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उस जगह की तलाशी ली, जहां पर अलायबन और उसका परिवार रह रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि 2012 में 30-वर्षीय महिला को केन्या से लाया गया था और सऊदी अरब पहुंचने पर उसका पासपोर्ट रख लिया गया था। उससे बहुत अधिक काम लिया जाता था और उसे किये गये वादे से कम का भुगतान किया जाता था। उसे छुट्टी भी नहीं दी जाती थी।
रॉकऑकस ने जमानत के लिए सुनवाई के दौरान कहा, यह अनुबंध वाला विवाद नहीं है। यह किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती रखने वाली बात है। अदालत ने अलायबन को 50 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा किया और अनुमति के बिना उसके देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं