विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2014

सऊदी अरब में पाक सहित चार देशों की महिलाओं से शादी पर रोक : अखबार

इस्लामाबाद / रियाद:

सऊदी अरब ने अपने देश के पुरुषों के पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित चार देशों की महिलाओं से शादी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी अरब के इस फैसले को अपने नागरिकों को विदेशी महिलाओं से शादी करने को हतोत्साहित करने के उद्देश्य के लिए उठाया कदम माना जा रहा है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा, सऊदी अरब के पुरुषों पर चाड और म्यामांर की महिलाओं से शादी पर प्रतिबंध लगाया गया है। सऊदी अरब में इन चारों देशों की करीब पांच लाख महिलाएं रहती हैं।

‘डॉनऑनलाइन’ ने 'मक्का' अखबार की खबर के हवाले से कहा कि विदेशी महिलाओं से शादी करना चाह रहे सऊदी अरब के पुरुषों को अब कड़े नियमों का सामना करना पड़ेगा और इस संबंध में अनुमति के लिए अतिरिक्त औपचारिकताएं लगाई गई हैं।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सऊदी अरब, विदेशी महिलाओं से शादी, पाकिस्तान, मक्का, Saudi Arabia, Saudi Marriage, Pakistan, Mecca
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com