विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2011

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 70 हुई

दक्षिण अफ्रीका में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में मरने वालों संख्या की संख्या 70 को पार कर गई है, जबकि 8,000 से अधिक लोग बेघर हो गए।
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में मूसलाधार बारिश के कारण आई भयावह बाढ़ में मरने वालों संख्या की संख्या 70 को पार कर गई है। बाढ़ की वजह से 8,000 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है। सरकारी प्रवक्ता वुयिल्वा किंगा ने एक बयान जारी कर कहा, बाढ़ से राष्ट्रीय स्तर पर मरने वालों की संख्या 70 हो गई है। लगभग 8,400 लोगों के बेघर होने की खबर है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया गया है। बेघर हुए लोगों ने सामुदायिक केंद्रों और शिविरों में शरण ले रखी है।
लेखक के बारे में
img
AFP
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिण अफ्रीका, बाढ़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com