- अमेरिका में कैलिफोर्निया में एक US एयरफोर्स का शक्तिशाली B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया
- दूसरी तरफ रूस का रणनीतिक Tu-22M3 बॉम्बर साइबेरिया में ट्रेनिंग के दौरान आसमान से सीधे जमीन पर गिर गया
- जहां अमेरिका में हादसे में 8 की मौत हुई वहीं रूसी बॉम्बर क्रैश में किसी की जान नहीं गई है
एक ही दिन में दुनिया की दो सबसे ताकतवर वायु सेनाओं को झटका लगा है. एक तरफ अमेरिका में कैलिफोर्निया में एक US एयरफोर्स का शक्तिशाली B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया, तो दूसरी तरफ रूस का रणनीतिक Tu-22M3 बॉम्बर साइबेरिया में ट्रेनिंग के दौरान आसमान से सीधे जमीन की ओर गिर पड़ा. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को तेजी से नीचे गिरते और फिर भारी धुएं का गुबार उठाते देखा गया. जहां अमेरिकी विमान के हादसे में सभी 8 सवार मर गए वहीं रूसी विमान के सभी चार पायलट समय रहते बाहर निकल गए. एक खास बात थी कि रूस और अमेरिका, दोनों के यह विमान शीत युद्ध के टाइम में बनने शुरू हुए थे.
रूस में क्या हुआ?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को साइबेरिया के इर्कुत्स्क क्षेत्र में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक Tu-22M3 रणनीतिक बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बॉम्बर यानी ऐसा विमान जिससे बम गिराए जाते हो. वीडियो में दिखा कि यह विमान जमीन की ओर सीधा गिरा और उसके बाद वहां से घना धुआं उठता दिखाई दिया. अच्छी बात रही कि विमान में सवार चारों क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से पैराशूट के जरिए बाहर निकल गए.
Very closeup video of the highly expensive Russian Tu-22M3 strategic bomber crashing today. https://t.co/ds1Oa1ehAD pic.twitter.com/RrVg7eO6H2
— WarMonitor🇺🇦🇬🇧 (@WarMonitor3) June 15, 2026
रूस की सुरक्षा सेवाओं से जुड़े मीडिया हाउस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें Tu-22M3 विमान को जमीन की ओर सीधा गिरते हुए देखा गया. इसके बाद वहां से घने धुएं का बड़ा गुबार उठा. सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ बिना वेरिफाई किए गए वीडियो में भी विमान को अंगारा नदी के पास जंगल वाले इलाके में गिरते हुए देखा गया. दुर्घटना के बाद वहां से धुएं का गुबार उठता नजर आया. यह विमान किसी भी तरह का लड़ाकू हथियार या युद्ध सामग्री नहीं ले जा रहा था, इसलिए जमीन पर भी कोई नुकसान नहीं हुआ.
बता दें कि Tu-22M3 को नाटो ने “बैकफायर” नाम दिया है. यह सोवियत रूस के दौर का एक सुपरसोनिक बॉम्बर है. रूस इसका इस्तेमाल सीरिया और यूक्रेन में युद्ध अभियानों के दौरान कर चुका है. Tu-22M3 इसका नया वर्जन है. यह Kh-22 क्रूज मिसाइलें और हवा से दागी जाने वाली किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइलें ले जाने में सक्षम है.
अमेरिका में B-52 बॉम्बर क्रैश
अमेरिका के कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर प्लेन क्रैश हो गया. यह हादसा एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस के पास हुआ. हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया
— NDTV India (@ndtvindia) June 16, 2026
#America #PlanCrash pic.twitter.com/ZjJAlpOACk
दूसरी तरफ अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को ही एक हादसा हुआ जब अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया. इसमें सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह बॉम्बर उड़ान भरते ही क्रैश हो गया. हादसे के बाद सामने आए वीडियो में दिखा कि भीषण आग के बाद विमान लगभग पूरी तरह तबाह हो गया है. यह क्रैश दोपहर के समय कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर हुआ. क्रैश की वजह जानने के लिए जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका का B-52 बॉम्बर उड़ान भरते ही क्रैश, राख और धुएं के सिवा कुछ न बचा- 8 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं