विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2018

रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 जख्मी, एक कर्मचारी की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तड़के तीन बजे हुई इस घटना में 18 लोग घायल हो गए. मॉस्को से आ रहे उटएयर संचालित बोइंग 737 में 164 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 जख्मी, एक कर्मचारी की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मॉस्को: रूस के सोची हवाईअड्डे पर उतरते समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें आग लग गयी. हादसे के वक्त बचाव अभियान में लगे एक कर्मचारी की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तड़के तीन बजे हुई इस घटना में 18 लोग घायल हो गए. मॉस्को से आ रहे उटएयर संचालित बोइंग 737 में 164 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे. यह विमान रनवे से आगे बढ़कर नदी के किनारे तक चला गया और इसमें आग लग गयी.

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आठ मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया. परिवहन मंत्री येवजेनी दित्रिख ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे हवाई अड्डा पाली निरीक्षक व्लादिमीर बेजियान का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. हादसे के कारणों का पता नहीं चला है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia, Plane Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com