विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2015

रूस : सेल्फी लेने के चक्‍कर में पुल से 40 फ़ीट नीचे गिरी युवती, मौत

Also Read in
रूस : सेल्फी लेने के चक्‍कर में पुल से 40 फ़ीट नीचे गिरी युवती, मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मॉस्को: रूस में एक युवती के लिए सेल्फी का जुनून जानलेवा साबित हुआ। यह युवती सेल्‍फी लेने के चक्कर में एक पुल से 40 फ़ीट नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका एना क्रुपेयनिकोवा अपने मित्रों के साथ मॉस्को भ्रमण पर थी। उन्‍होंने अपनी तस्वीर लेने के लिए पुल पर लगी रेलिंग का सहारा लिया। हालांकि रेलिंग कथित तौर पर ढह गई, जिससे वह 40 फ़ीट नीचे जा गिरी।

हादसा तब हुआ जब एना अपने एक मित्र के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए समूह के साथ बस से भ्रमण पर थी। वे रूस की राजधानी की कुछ तस्वीरें लेने के लिए एक पुल पर रूके।

एना तब सेल्फी लेने के लिए समूह से अलग चली गई। मिरर ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा कि जब वह रेलिंग का सहारा लेकर झुकीं तो रेलिंग ढह गई और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेल्‍फी, रूस, मौत, एना क्रुपेयनिकोवा, Selfie, Russia, Death, Anna Krupeynikova, Accident, हादसा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com