तब जब यूक्रेन अधिक वायु रक्षा पर जोर दे रहा है, रूस ने रात भर में यूक्रेन पर दर्जनों हमले किए. यूक्रेनी वायु सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी. वायु सेना ने कहा, "दुश्मन के कुल 40 हवाई हमले दर्ज किए गए." साथ ही उसने कहा कि यूक्रेन ने आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया.
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने क्रूज, बैलिस्टिक, एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन सहित कई प्रकार के हथियारों से हमले किए.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
वायुसेना ने कहा कि, "युद्ध में इलेक्ट्रॉनिक एहतियाती उपाय अपनाए जाने" से "20 से अधिक डिवाइस" अपने लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहीं. प्रवक्ता यूरी इग्नाट ने टेलीविज़न पर कहा, "या तो वे खेतों में गिर गए, उनमें हवा में विस्फोट हो गया, या वे हमारे रक्षा बलों के रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के जरिए प्रभावित हुए." अधिकारियों ने अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है.
यूक्रेन के प्रॉजीक्यूटर जनरल ने कहा कि उत्तर-पूर्वी सुमी क्षेत्र में एक मिसाइल हमले में एक नागरिक घायल हो गया और 26 भवन क्षतिग्रस्त हो गए.
चेर्निगिव के गवर्नर व्याचेस्लाव चौस ने कहा कि, इलाके के उत्तरी क्षेत्र में नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी तक स्थानों का खुलासा नहीं कर रहे हैं. गवर्नर फिलिप प्रोनिन ने कहा कि मध्य पोल्टावा क्षेत्र में एक अनएक्सप्लोडेड मिसाइल एक आवासीय घर के पिछवाड़े में गिरी.
खतरा बढ़ने के कारण यूक्रेन के पड़ोसी पोलैंड ने थोड़े समय के लिए वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया था. फ्रंटलाइन के पास यूक्रेनी क्षेत्र को भी रूसी आर्टिलरी ने निशाना बनाया.
शुक्रवार की शाम को दक्षिणी खेरसॉन में निप्रो नदी के तट पर बेरीस्लाव में गोलाबारी में एक नागरिक घायल हो गया. क्षेत्र के गवर्नर ऑलेक्ज़ेंडर प्रोकुडिन ने शनिवार को कहा, एक 71 वर्षीय महिला एक अपार्टमेंट इमारत के मलबे के नीचे मिली थी. उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं