विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2011

भूटान के शाही दंपति का हुआ भव्य स्वागत

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नाग्याल वांगचुक और महारानी जेतसुन पेमा के सम्मान में शाही भूटान सेना ने औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया।
थिंपू: दुनियाभर के आकर्षण का केंद्र बनी शाही शादी के दो दिन बाद भूटान नरेश जिग्मे खेसर नाग्याल वांगचुक और महारानी जेतसुन पेमा के सम्मान में शाही भूटान सेना ने शादी के बाद पहली बार राजधानी आगमन पर औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया है। इसमें राहुल गांधी एकमात्र अतिथि हैं। सूर्य की किरणों ने जैसे ही इस छोटे से हिमालयी राष्ट्र को अपने आगोश में लिया, यह नवविवाहित जोड़ा हाथों में हाथ डालकर राज प्रासाद ताशिच्चोदजोंग गया, जहां से राजपाट का काम-काज चलता है। इस दौरान करीब 100 लोग उनके साथ थे, जिसमें लाल रंग का कपड़ा पहने बौद्ध भिक्षु और परंपरागत कलाकार भी शामिल थे। इस शाही जोड़े ने गुरुवार को यहां से 71 किलोमीटर की दूरी पर परंपरागत बौद्ध रीति रिवाज से पुनाखा किले में शादी की थी। ताशिच्चोदजोंग पहुंचने पर शाही जोड़े का स्वागत राजा के पिता जिग्मे सिंगे वांगचुक और देश के मुख्य बौद्ध भिक्षु जे खेनपो ने किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूटान शाही शादी, स्वागत समारोह, राहुल गांधी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com