विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2019

लड़की ने ऑर्डर किया मीट, प्लेट में आते ही चलने लगा मांस का टुकड़ा और फिर...VIDEO वायरल

रेस्टोरेंट में मीट ऑर्डर किया और कुछ सेकेंड बाद ही नॉन वेज का एक पीस प्लेट में हिलने लगे और तेज़ी से प्लेट से निकल टेबल पर आ गया, देखते ही देखते वो पीस नीचे जमीन पर गिर गया.

Also Read in
लड़की ने ऑर्डर किया मीट, प्लेट में आते ही चलने लगा मांस का टुकड़ा और फिर...VIDEO वायरल
प्लेट में रखा मीट का पीस अचानक चलने लगा और फिर...
  • चलते मांस के टुकड़े की वीडियो वायरल
  • 1 करोड़ 37 लाख लोग देख चुके हैं वीडियो
  • नज़ारा देख चीख पड़े लोग
फ्लोरिडा:

आप रेस्टोरेंट में जाकर नॉन वेज ऑर्डर करें और मीट के पीस आपकी प्लेट में ही चलने लगें, तो आपको कैसा लगेगा! आप ये नज़ारा देख चीख पड़ेंगी. ऐसा ही एक महिला के साथ भी हुआ. उसने रेस्टोरेंट में मीट ऑर्डर किया और कुछ सेकेंड बाद ही नॉन वेज का एक पीस प्लेट में हिलने लगे और तेज़ी से प्लेट से निकल टेबल पर आ गया, देखते ही देखते वो पीस नीचे जमीन पर गिर गया. इस महिला ने पूरे वाकये को कैमरे में कैद किया और फेसबुक पर वीडियो शेयर की. 

इस वीडियो को अभी तक 1 करोड़ 37 लाख बार देखा जा चुका है...

फ्लोरिडा की रहने वाली रे फिलिप्स (Rei Phillips) ने वहीं के एशियन रेस्टोरेंट में ये मीट ऑर्डर किया था. मेल ऑनलाइन के मुताबिक इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने इसे फेक बताते हुए बोला कि मीट के पीस को धागे की मदद से खींचा जा रहा है. 

"पीरियड्स पर कंट्रोल करो" 14 साल की लड़की से बोली टीचर, टॉयलेट का इस्तेमाल करने से भी रोका

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि मीट फ्रेश था, इसीलिए हिल रहा था. वीडियो को देख एक शख्स ने कमेंट किया कि ये यह मीट बिल्कुल ताज़ा था, जिस वजह से मसल्स में मरोड़ या ऐठन हो रही होगी. वहीं, एक और शख्स ने कमेंट किया कि यह मीट जिंदे मेंढक का था, जिसे एशियन देशों जैसे जापान, चीन में खाया जाता है. 

खाने की शौकीन रे अपने फेसबुक पेज पर खाने की बहुत सी वीडियो और फोटोज़ शेयर करती रहती हैं. इस वजह से यह पता लगाना मुश्किल है कि ये वीडियो रे ने खुद से बनाकर शूट किया या फिर किसी और सोर्स से लिया है.

YouTube पर लाइव वीडियो में जिंदा छिपकली और कनखजूरा खा रहा शख्स, तभी हुआ बेहोश और फिर...देखें VIDEO

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी प्लेट में हिलते नॉन-वेज खाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं. आपने भी जिंदा वॉर्म का सूप पीते हुए नीचे दिया गया वीडियो जरूर देखा होगा. ये वीडियो वियतनाम का है जहां जिंदा वॉर्म को मिर्चीदार सूप के साथ खाया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raw Meat, Frog Meat, Raw Meat Crawl Off Video, Meat, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com