विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2011

कांगो में 248 महिलाओं से सैनिकों ने किया रेप

यूएन द्वारा दुष्कर्म की राजधानी करार दिए गए कांगो के सुड किवू प्रांत की 248 महिलाओं का कहना है कि पिछले महीने उनके साथ सैनिकों ने दुष्कर्म किया है।
नाकिली (डीआर कांगो): संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुष्कर्म की राजधानी करार दिए गए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के सुड किवू प्रांत की करीब 248 महिलाओं का कहना है कि पिछले महीने उनके साथ सैनिकों ने दुष्कर्म किया है।  नाकिली के एक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि 11-12 जून की रात तक करीब 121 स्थानीय महिलाओं ने दुष्कर्म का शिकार होने की बात बताई थी। एक नर्स के मुताबिक, इससे एक दिन पहली रात में 55 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, वहीं एक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने बताया कि कांगुली गांव की 72 महिलाओं से दुष्कर्म किया गया। नाकिली गांव के प्रमुख लोसिमा नगोमा ने बताया कि किफारु के नाम से चर्चित राष्ट्रीय सेना के कर्नल नाइराजाइरे के नेतृत्व में कम से कम 150 बंदूकधारियों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि सैनिक समूह में पहुंचे और महिलाओं से कुछ खाना मांगा। प्रमुख ने कहा, रात में करीब आठ बजे हर जगह से महिलाओं की चीखें सुनाई दे रही थी।
लेखक के बारे में
img
AFP
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांगो, बलात्कार, सैनिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com