विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2018

रजनीकांत का रंग 'भगवा' होने पर उनके साथ गठबंधन की उम्मीद नहीं : कमल हासन

अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन ने स्पष्ट किया है कि सुपरस्टार रजनीकांत का रंग ‘‘भगवा’’ होने पर उनके साथ कोई राजनीतिक गठबंधन संभव नहीं है.

Also Read in
रजनीकांत का रंग 'भगवा' होने पर उनके साथ गठबंधन की उम्मीद नहीं : कमल हासन
(फाइल फोटो)
  • रजनीकांत का रंग भगवा होने पर उनके साथ गठबंधन की उम्मीद नहीं : हसन
  • हासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में वार्षिक भारतीय सम्मेलन में कही यह बात
  • हासन का परोक्ष रूप से इशारा भाजपा की ओर था
कैंब्रिज (मैसाचुसेट्स): अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन ने स्पष्ट किया है कि सुपरस्टार रजनीकांत का रंग ‘‘भगवा’’ होने पर उनके साथ कोई राजनीतिक गठबंधन संभव नहीं है. हासन का परोक्ष रूप से इशारा भाजपा की ओर था. हाल में राजनीति में आने की घोषणा करने वाले हासन ने कहा कि ‘‘आज के समय में उनका सच्चा उद्देश्य राजनीति में यथास्थिति और सामान्यता को चुनौती देना है जो कि तमिलनाडु राज्य में व्याप्त है.’’ रजनीकांत के राजनीति में आने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर हासन ने उनके बीच विचारों और घोषणा पत्र में समानता होने की स्थिति में उनके साथ किसी चुनावी गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया. 

यह भी पढ़ें: राजनीतिक अटकलों के बीच रजनीकांत और कमल हासन ने मंच साझा किया

यद्यपि उन्होंने साथ ही दोनों के बीच धर्म और भगवा को लेकर तीखे मतभेद होने का उल्लेख भी किया, जिसकी व्याख्या भाजपा के तौर पर की गई. हासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में वार्षिक भारतीय सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि रजनीकांत का रंग भगवा नहीं होगा. यदि उनका रंग भगवा होगा तो उनके साथ गठबंधन होने की संभावना नहीं है.’’ उन्होंने चुनाव बाद किसी गठबंधन से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘यदि बहुमत नहीं आता है तो यह जनता का फैसला होगा. तब मुझे बैठना नहीं बल्कि अगली बार के लिए इंतजार करना होगा.’’ उन्होंने ऐसा कहकर इसका इशारा किया कि यदि उनकी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो वह विपक्ष में रहना पसंद करेंगे. 

VIDEO: क्या पक रही है खिचड़ी : चेन्नई में मिले केजरीवाल और कमल हासन
तथाकथित लव जेहाद के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि एक नयी क्रांति अपने रास्ते पर है. मुझे जेहाद के बारे में मालूम नहीं लेकिन मोहब्बत की नफरत पर जीत होगी.’’ हासन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनसे चेन्नई में मुलाकात की थी और उनकी पार्टी के साथ गठबंधन की पेशकश की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Kamal Haasan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com