विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2011

कुरान जलाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नौ की मौत

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
अमेरिका में कुरान जलाए जाने के खिलाफ शनिवार को अफगानिस्तान में ताजा विरोध प्रदर्शनों के दौरान नौ लोगों की मौत हुई।
कंधार: अमेरिका में कुरान जलाए जाने के खिलाफ शनिवार को अफगानिस्तान में ताजा विरोध प्रदर्शनों के दौरान नौ लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को ही देश में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर भीड़ ने हमला कर वहां के सात कर्मचारियों की हत्या कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दक्षिणी मुख्य शहर कंधार से ताजा विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और वह अन्य स्थानों पर भी फैल गया। संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों और प्रांतीय प्रशासन मुख्यालयों की ओर मार्च करने वाले प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई। प्रशासन ने एक बयान में कहा, कंधार में आज हिंसक प्रदर्शन के फलस्वरूप 73 लोग घायल हो गए तथा नौ लोग मारे गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी और निजी भवनों को नुकसान पहुंचाया। इस एजेंसी के अनुसार कंधार में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय और प्रांतीय प्रशासन के मुख्यालय के सामने रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आज हवा में गोलियां चलाईं। कंधार तालिबान के लिए आध्यात्मिक भूमि है। तालिबान सत्ता से अपदस्थ किये जाने के बाद से राष्ट्रपति हामिद करजई की सरकार और उनके पश्चिमी सहयोगियों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुरान, अफगानिस्तान, मौत, आग, Qoran, Afghanistan