विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2017

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दिवाली के महत्व को स्वीकार करने वाला प्रस्ताव पेश

यह प्रस्ताव शुक्रवार को पेश किया गया और इसका समर्थन पांच अन्य सांसदों ने भी किया. प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, तुलसी गबार्ड, एमी बेरा और जोए क्रोले ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दिवाली के महत्व को स्वीकार करने वाला प्रस्ताव पेश
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दीपों के पर्व दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को स्वीकार करने वाला एक प्रस्ताव पेश किया. यह प्रस्ताव शुक्रवार को पेश किया गया और इसका समर्थन पांच अन्य सांसदों ने भी किया. प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, तुलसी गबार्ड, एमी बेरा और जोए क्रोले ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. इस प्रस्ताव को जरूरी कार्रवाई के लिए सदन की विदेश संबंधों की समिति के पास भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल कार्यालय में यूं मनाई दीपावली

बेरी, जयपाल और खन्ना भारतीय मूल के अमेरिकी सांसंद हैं. वहीं गबार्ड अमेरिकी कांग्रेस में पहले हिंदू सांसद हैं और क्रोले शीर्ष डेमोक्रेटिक सांसद हैं. कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘लाखों भारतीय-अमेरिकी लोगों के लिए दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को स्वीकार करने वाले इस प्रस्ताव को पेश करने में मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian-American MP Raja Krishnamurthy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com