प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ जॉइंट प्रेस कॉफ्रेंस में भारत के साथ रिश्तों की अहमियत, व्यापार और नवाचार का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कहा वो आतंकवाद से कोई समझौता नहीं करेंगे.
पीएम मोदी ने कहा, "डेमोक्रेसी, कानून के राज और मल्टीलेटरलिज़्म के लिए हमारा आपसी कमिटमेंट हमें नैचुरल पार्टनर बनाता है, जबकि टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी में हमारी साझा प्राथमिकताएं मिलकर काम करने के बहुत सारे मौके देती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने नॉर्डिक देशों के साथ अपने रिश्तों को तेज करने और मज़बूत करने के लिए आठ साल पहले यह फ़ॉर्मेट बनाया था."
Sharing my remarks during the joint press meet with leaders of Nordic nations. https://t.co/Kfpxw9AByU
— Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2026
निवेश में लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी
पीएम मोदी ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने संबंधों में विशेष प्रगति की है. 10 वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 गुना बढ़ा है. नॉर्डिक देशों के इनवेस्टमेंट फंड भी भारत की रैपिड ग्रोथ में अहम साझेदार बन रहे हैं. पिछले एक दशक में नॉर्डिक देशों से भारत में निवेश में लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है."
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "अक्टूबर 2025 से नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य EFTA देशों के साथ, हमने Trade and Economic Partnership Agreement लागू किया. और कुछ ही महीने पहले, हमने भारत-यूरोपियन यूनियन मुक्त व्यापार समझौता किया, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन भी भागीदार हैं. इन महत्वाकांक्षी व्यापार समझौतों से हम भारत और नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहे हैं."
In this era of global tension and conflict, India and the Nordic countries remain committed to advocating for a rules-based international order. Whether in Ukraine, West Asia, or elsewhere, we continue to support efforts aimed at achieving an early cessation of hostilities and… pic.twitter.com/q3n3ohwWca
— BJP (@BJP4India) May 19, 2026
पीएम मोदी बोले, "वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर, एक rules-based global order को बल देते रहेंगे. और यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे. हम इस बात पर सहमत हैं कि बहुपक्षीय संगठनों का रिफॉर्म आवश्यक भी है और तत्काल इसकी दरकार है. और आतंकवाद पर भी हमारा साफ और एक स्टैंड है- No compromise, No double standards. आज मैने कई बार, 'संबंध' शब्द का इस्तेमाल किया. कई नॉर्डिक भाषाओं में 'संबंध' शब्द का अर्थ है- कनेक्शन, रिलेशन, एक बॉन्ड होता है. हिन्दी में भी 'संबंध' का अर्थ यही है. यह केवल शब्दों की समानता नहीं है. यह हमारे विचारों की निकटता को दर्शाता है."
यह भी पढ़ें: अमेरिका से भारत की बड़ी हथियार डील, चीन-पाकिस्तान की टेंशन! अपाचे हेलीकॉप्टर और तोप उड़ाएगी दुश्मन की नींद