विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

स्पेन की पर्यटक को गोली मारने वाला पुलिस अधिकारी रिहा

सोमवार को हुई इस वारदात के बाद अधिकारी डेवी डोज सैंटोस रिबिएरो को तत्काल हिरासत में ले लिया गया था.

Also Read in
स्पेन की पर्यटक को गोली मारने वाला पुलिस अधिकारी रिहा
प्रतीकात्मक फोटो
ब्राजील के रियो डी जनेरियो  शहर के फवेला बस्ती में स्पेन की एक पर्यटक को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी को हिरासत से रिहा कर दिया गया है लेकिन उस पर गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए गए हैं. सोमवार को हुई इस वारदात के बाद अधिकारी डेवी डोज सैंटोस रिबिएरो को तत्काल हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन अगले ही दिन अदालत ने उसे रिहा कर दिया. उसे डेस्क पर ड्यूटी करने के लिए कहा गया है.

शांति से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं, अगर जीवन बलिदान करना पड़े तब भी : एंटोनियो गुतारेस

गोली लगने से घायल पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी. जज ने कहा कि सैंटोस की मानसिक स्थिति गश्त करने के लिए उचित नहीं है. साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस त्रासद घटना से पहले अधिकारी का कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है. गोलीबारी रियो के रोजिना फवेला में हुई, जहां स्थानीय गिरोह सक्रिय हैं.

वीडियो :  प्रदूषण कम करने के लिए हेलिकॉप्टर से पानी बरसाने का प्लान
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा घेरे को तोड़ने वाली एक कार पर गोली चलाई लेकिन उन्हें कार में पर्यटक के होने की जानकारी नहीं थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RI DI ZENERIO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com