विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2019

नीरव मोदी की बढ़ सकती है हिरासत अवधि, वीडियो लिंक से अदालत में होगी पेशी

अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी.

नीरव मोदी की बढ़ सकती है हिरासत अवधि, वीडियो लिंक से अदालत में होगी पेशी
वीडियो लिंक के जरिये ब्रिटेन की अदालत के समक्ष होगी नीरव मोदी की पेशी
लंदन:

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 28 दिन बढ़ाने के लिए उसे वीडियो लिंक के जरिये एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है.
उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है.

ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिये अदालत में पेश किया जाता है.

भगोड़े नीरव मोदी ने पहन रखा था शुतुरमुर्ग के चमड़े का कोट, चौंकाने वाली है कीमत

इस सुनवाई में नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की भारत सरकार की याचिका के बारे में भी फैसला दिया जा सकता है.

इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिये प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं. यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिये ही हुई थी.

संसद में चल रही थी बहस, बच्चे को गोद में लिए दूध पिला रहे थे स्पीकर, Photo वायरल

उन्होंने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान इस मामले से संबंधित सारे दस्तावेज आठ अप्रैल तक अदालत को सौंप दिये जाने का अनुमान व्यक्त किया था. पांच दिन की प्रस्तावित प्रत्यर्पण सुनवाई अगले साल मई में होने का अनुमान है.

अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी.

घर में सिगरेट पीने पर होगी जेल, इस देश में स्मोकर पर चलेगा 'घरेलू हिंसा' का केस

बता दें, पंजाब नेशनल बैंक से हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने 1.77 अरब डॉलर (करीब 11,400 करोड़ रुपये) का घोटाला किया. नीरव मोदी ने कथित रूप से बैंक की मुंबई शाखा से फ़र्ज़ी गारंटी पत्र (एलओयू) हासिल कर अन्य भारतीय ऋणदाताओं से विदेशी ऋण हासिल किया.

VIDEO: प्राइम टाइम : पीएनबी घोटाले के तार कहां-कहां तक फैले?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirav Modi, Nirav Modi UK, Pnb Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com