इजरायली सैनिकों ने शुक्रवार को तीन बंधकों को गलती से खतरा समझकर गोली मारकर हत्या कर दी. बंधकों की मौत की खबर के बाद इज़राइल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और बातचीत पर लौटने की अपील की जा रही है. इस बीच इजरायली पीएम का बड़ा बयान सामने आया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि हमास पर सैन्य दबाव बनाए रखना जरुरी है. इस घटना को नेतन्याहू ने "असहनीय त्रासदी" करार दिया है.
पीएम नेतन्याहू ने कहा, "इसने मेरा दिल तोड़ दिया. इसने पूरे देश का दिल तोड़ दिया". उन्होंने आगे कहा कि गहरे दुख के साथ, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बंधकों की वापसी और हमारे दुश्मनों पर जीत हासिल करने के लिए सैन्य दबाव आवश्यक है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इज़रायली सेना ने पहले खुलासा किया था कि तीन बंधकों के पास व्हाइट फ्लैग था और वे हिब्रू में मदद के लिए चिल्ला रहे थे, तभी गलती से इज़रायली सैनिकों ने उन पर गोली चला दी. उनकी मौत की खबर ने इज़राइल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, शेष बंधकों के रिश्तेदारों ने चिंता व्यक्त की. उन्होंने नेतन्याहू से बातचीत की राह पर लौटने का आग्रह किया.
बंधक हैम पेरी की बेटी नोम पेरी ने तेल अवीव में होस्टेजेज एंड मिसिंग फैमिलीज फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "हमें बार-बार मृत बंधक ही मिलते हैं." उन्होंने आगे कहा, "हमारी मांग (सरकार के साथ) लड़ाई नहीं है. यह एक ऐसा कॉल है जिसे कोई भी ले सकता है. हमें ध्यान में रखें और अभी (बातचीत के लिए) एक योजना बनाएं."
हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर एक बड़ा हमला किया था. इस हमले के दौरान फिलिस्तीनी हमास ग्रुप द्वारा पकड़े गए 250 इजरायलियों और विदेशियों में से 100 से अधिक को पिछले महीने एक सप्ताह के संघर्ष विराम के दौरान 240 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में रिहा कर दिया गया था.
बाकि बचे 129 बंदियों में शामिल 19 वर्षीय सैनिक इताई के पिता रूबी चेन ने कहा, "हमें ऐसा लगता है जैसे हम रूसी रूलेट गेम में हैं (यह पता लगा रहे हैं) कि अपने प्रियजन की मौत के बारे में बताने के लिए कतार में अगला कौन होगा.
इज़राइल ने पहले कहा था कि आठ अन्य बंधकों की मौत हो गई है. लेकिन नेतन्याहू इस बात पर अड़े थे कि किसी भी नई वार्ता को सफल बनाने के लिए सैन्य बल की आवश्यकता है.
हमास ने शनिवार को कहा कि वह "जब तक हमारे लोगों के खिलाफ आक्रामकता पूरी तरह से बंद नहीं हो जाती, कैदियों की अदला-बदली के लिए कोई बातचीत नहीं शुरू करेगा". हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद, जिसमें 1,139 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, इज़राइल ने हमास को नष्ट करने और हॉस्टेस को वापस लाने की कसम खाते हुए गाजा पर लगातार बमबारी और जमीनी आक्रमण किया.
ये भी पढ़ें- "असहनीय त्रासदी": इजराइली सेना द्वारा गलती से 3 बंधकों को गोली लगने पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं