विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

भारत और इस्राइल एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं- इस्राइल में भारतीय समुदाय से पीएम नरेंद्र मोदी

इस्राइल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि भारत और इस्राइल एक दूसरे के साथ बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं.

भारत और इस्राइल एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं- इस्राइल में भारतीय समुदाय से पीएम नरेंद्र मोदी
इस्राइल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
यरूशलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि '70 सालों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का आना यह अपने आप में एक खुशी का भी अवसर है और कुछ सवालिया निशाना भी है. ये ह्यूमन  नेचर भी है कि जब आप किसी करीबी व्‍यक्ति से बहुत दिनों बाद मिलते हैं तो हम उनका हालचाल पूछते हैं.. मैं आपसे मेरी बात की शुरुआत इसी कंफेशन से करना चाहता हूं कि वाकई बहुत दिन बाद मिले... सच ये भी है कि मिलने में 70 साल लग गए. भारत की आजादी के 70 साल बाद भारत का प्रधानमंत्री इस्राइल की धरती का आप सभी का आशीर्वाद ले रहा है. इस अवसर पर इस्राइल के पीएम मेरे दोस्‍त नेतन्‍याहू यहां पर हैं, उन्‍होंने जैसा सम्‍मान दिया है, वो भारत के सवा सौ करोड़ लोगों का सम्‍मान है. हम दोनों में विशेष समानता यह भी है कि हम दोनों अपने-अपने देशों की स्‍वतंत्रता के बाद पैदा हुए हैं'.

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कही गईं बातें...
 
  • भारत और इस्राइल एक-दूसरे के साथ बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं.
  • भारत और इस्राइल का साथ परंपराओं, संस्‍कृति और एक-दूसरे पर भरोसा और मित्रता का भी है.
  • बाबा फरीद ने यरूशलम में रहकर साधना की.
  • हमारे त्‍यौहारों में भी अद्भुत समानता है.
  • यहां इस कार्यक्रम में मौजूद कई परिवार होंगे, जिनके पास संघर्ष-बलिदान की अपनी-अपनी गाथा होगी.
  • किसी भी देश का विकास, उसका आकार, साइज नहीं.. बल्कि उसके नागरिकों का खुद पर भरोसा तय करता है.
  • संख्‍या और आकार उतना मायने नहीं रखता, ये इस्राइल ने करके दिखाया है, साबित किया है.
  • ज्यूइश समुदाय के लोग भारत में बहुत कम संख्‍या में रहे हैं, लेकिन जिस भी क्षेत्र में रहे, अपनी उपस्थिति गौरवपूर्ण दर्ज कराई है.
  • मैं देख रहा हूं कि आज के इस भव्‍य कार्यक्रम में इस्राइल के अलग-अलग शहरों के लोग भी आए हैं. भारत और भारतीय समुदाय के प्रति उनका स्‍नेह उन्‍हें यहां खींच लाया है.
  • मुंबई में भी ज्यूइश समुदाय के एक मेयर रह चुके हैं. ये करीब 80 साल पहले की बात है. 
  • इस्राइल में मराठी पत्रिका माई बोली का प्रकाशन किया जाता है, यह खुशी की बात है.
  • इस्राइल को हरा-भरा करने में भारतीयों का योगदान.
  • भारतीयों के इस्राइल की धरती पर किए गए अथक प्रयासों की वजह से हर हिंदुस्‍तानी आप पर गर्व कर रहा है.
  • कृषि के अलावा भारतीय समुदाय ने यहां स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में भी गहरी छाप छोड़ी है.
  • शिमोन पेरेस मानवता की बेहतरी के लिए अथक प्रयास करने वाले महान व्‍यक्ति थे.
  • इनोवेशन के प्रति इस्राइल की गंभीरता यह साबित करती है कि अब तक 12 इस्राइलियों को अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्‍कार मिल चुके हैं.
  • बीते दशकों में इस्राइल ने हर क्षेत्र में इनोवेशन से पूरी दुनिया को चमका-चौंका दिया है. पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा दी है.
  • मेरी सरकार का मंत्र है रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांस्‍फॉर्म.
  • अभी इसी महीने एक जुलाई से भारत में जीएसटी लागू किया गया है, इससे भारत में वन नेशन, वन टैक्‍स, वन मार्किट का एक दशक पुराना सपना साकार हो चुका है.
  • जीएसटी से भारत का आर्थिक एकीकरण हुआ है.
  • प्राकृतिक संसाधन जैसे कोल, स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी, मैं पुराने बातें याद नहीं दिलाना चाहता हूं, लेकिन सरकार ने कम्प्युटराइज़्ड सिस्‍टम से उसकी नीलामी की और आज लाखों-करोड़ों का कारोबार करने के बाद भी कहीं कोई सवालिया निशाना नहीं लगा है.
  • डिफेंस सेक्‍टर में रिफॉर्म की बात हम सुनते आए थे, लेकिन उसमें रिफॉर्म अब हुआ.
  • अब इस्राइल के डिफेंस सेक्‍टर के लोग भारत आकर अपना भाग्‍य आजमा सकते हैं.
  • पिछले 3 सालों में भारत में अनेक महत्‍वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.
  • मेरा सपना 2022 तक हिंदुस्‍तान को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है.
  • हमने एक निर्णय किया कि 2022 तक हर गरीब भारतीय परिवार के पास अपना घर हो, बिजली हो, पानी हो.
  • बीमा क्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा का माहौल बनाया गया है, ताकि सामान्‍य आदमी को इसका लाभ मिले.
  • हमने बैंकों को मर्ज करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं. 
  • हमने राजनीतिक हस्‍तक्षेप खत्‍म कर दिया है.. इससे बैंकों को भी एक नई ताकत मिलेगी.
  • हमने सरकार में नियमों में भी सरलता लाने का भरपूर प्रयास किया है.
  • हमारी सरकार ने भ्रष्‍टाचार पर लगाम लगाई है.
  • दूसरे विश्‍व युद्ध में अपना सबकुछ गंवाने वाले देश अपने पैरों पर इसलिए खड़ा हो पाए, जब उन्‍होंने अपने युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर ध्‍यान दिया.
  • आज भारत सबसे युवा देश है. हम नौजवनों को हुनरमंद बना रहे हैं.
  • देशभर में 600 से ज्‍यादा यानि करीब हर जिले में एक-एक कौशल विकास केंद्र खोले जा रहे हैं.
  • इस्राइल आज जहां पहुंचा है, उसमें इनोवेश का बहुत बड़ा योगदान है.
  • हम स्‍टार्टअप्‍स को प्रोत्‍साहित कर रहे हैं.
  • हमारी सरकार ने मजदूरों के हित में भी काम किए हैं. सरकार ने श्रम सुविधा पोर्टल शुरू किया है.
  • भारत में महिलाओं की सक्रियता, विकास में भागीदारी जितनी ज्‍यादा बढ़ेगी, वो भारत के विकास को बढ़ावा देगी.
  • भारत में मैटरनिटी लीव 26 हफ्ते कर दी गई है. 
  • इस समय भारत में सबसे ज्‍यादा रिकॉर्ड विदेशी निवेश हो रहा है.
  • अलग-अलग देशों की रैंकिंग करने वाली एजेंसियां चकित हैं. मेक इन इंडिया एक ऐसा ब्रांड बना है, जिससे पूरी दुनिया चकित हो गई है.
  • पिछले 3 वर्षों में भारत में 1,200 पुराने कानून खत्‍म कर दिए गए हैं.
  • भारत का किसान मिट्टी से सोना पैदा करने की ताकत रखता है.
  • इस साल देश में अन्‍न का रिकॉर्ड उत्‍पादन हुआ है.
  • हम किसानों की आमदनी दोगुनी करने की कोशिश में हैं.
  • सरकार खेती में किसानों का जोखिम करने और उन्‍हें आसानी से कर्ज देने पर काम कर रही है.
  • खेती से जुड़े हर उस सेक्‍टर पर सरकार ध्‍यान दे रही है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके.
  • इस्राइल-भारत टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल सकते हैं.
  • बेंजामिन नेतन्‍याहू और मैं इस बात से सहमत हैं कि भविष्‍य में दोनों देशों के बीच रिश्‍ते का आधार साइंस, इनोवेशन ही रहने वाला है.
  • शांति और सद्भावना जितनी भारत के लिए अहम है, उतनी ही इस्राइल के लिए भी है.
  • इस्राइल में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को खुशखबरी भी सुनाना चाहता हूं. इस्राइल में रहे भारतीय समुदाय के लोगों को ओसीआई और पीआईओ कार्ड को लेकर बहुत सारी दिक्‍कतें हो रही हैं. इसकी मुझे जानकारी मिली. जो रिश्‍ते दिल से जुड़े हों, वो किसी कागज या कार्ड पर निर्भर नहीं होने चाहिए.
  • भारतीय समुदाय के जिन लोगों ने इस्राइल में कंपलसरी आर्मी सर्विस की है, उन्‍हें भी अब से ओसीआई कार्ड मिल जाएगा.
  • इस बाबत नियमों को भी सरल किया गया है.
  • दोनों देशों के बीच सांस्‍कृतिक संबंधों को ओर बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से इस्राइल में इंडियन कल्‍चरल सेंटर की कमी महसूस की जा रही थी. बहुत जल्‍द भारत सरकार यहां इंडियन कल्‍चरल सेंटर खोलने जा रही है.
  • भारत और इस्राइल सिर्फ इतिहास से ही नहीं, बल्कि संस्‍कृति से भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.
  • दिल्‍ली, मुंबई, तेल अवीव विमान सेवा शुरू की जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Narendra Modi In Israel, Narendra Modi Speech, Benjamin Netanyahu, India, Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com