2024 जाते-जाते खौफनाक यादें देकर जा रहा है. दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया. क्रू मेंबर समेत 181 यात्रियों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा प्लेन लैंड करते वक्त रनवे पर आग के गोले में बदल गया. इस दुर्घटना में दो यात्रियों को छोड़कर सभी अन्य यात्रियों यानी 179 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस क्रैश में दो यात्रियों की जान बच गई है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक दो यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है. इस हादसे के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन लैंड करने के बाद रनवे पर बढ़ता ही चला जाता है और फिर आगे जाकर दीवार से टकरा जाता है. इसके बाद प्लेन आग के गोले में बदल जाता है. पिछले पांच दिन में यह दूसरा विमान हादसा है. 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया था.

विमान हादसे की बड़ी बातें
- विमान में क्रू मेंबर समेत 181 लोग सवार थे
- 181 लोगों में से 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे
- हादसा साउथ कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर हुआ
- योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना दक्षिण जिओला प्रांत में हुई
- जेजू एयर (Jeju Air) की उड़ान संख्या 2216 थाइलैंड से लौट रही थी
- इस विमान हादसे में कुछ यात्रियों के रेस्क्यू किए जाने की भी खबर
- एजेंसी के मुताबिक हादसे की वजह चिड़िया का टकराना भी हो सकता है
रनवे से फिसला, दीवार से टकराया... साउथ कोरिया में विमान हादसे में 28 लोगों की मौत#SouthKorea | #planecrash pic.twitter.com/lJdQu0vkGA
— NDTV India (@ndtvindia) December 29, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दो लोगों को बचाया गया
दक्षिण कोरिया की अग्निशमन एजेंसी ने रविवार को बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब तक एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को बचा लिया गया है. विमान में 181 लोग सवार थे. राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा, "फिलहाल दो लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें एक यात्री और एक फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं." साथ ही, एजेंसी ने यह भी कहा कि मुआन हवाई अड्डे पर दुर्घटना स्थल पर 32 दमकल गाड़ियां और दर्जनों अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं.
इस वजह से हुआ हादसा
आपातकालीन कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण दुर्घटना हुई. माना जा रहा है कि दुर्घटना 'पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप लैंडिंग गियर में खराबी आ गई.' कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने यात्रियों को बचाने के लिए सभी संसाधनों को जुटाने का आह्वान किया है. उन्होंने एक बयान में अधिकारियों को निर्देश दिया, "सभी संबंधित एजेंसियों को कर्मियों को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाना चाहिए."
एक हफ्ते में दूसरा बड़ा विमान हादसा
इस हफ्ते ही बुधवार को कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई. इस हादसे में 38 लोगों की जान चली गई थी. विमान, अजरबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर ईआरजे-190, बाकू, अजरबैजान से रूस के चेचन्या में ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था. घने कोहरे के कारण इसे अक्ताऊ की ओर मोड़ दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं