विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के डर से इस देश के पूर्व राष्ट्रपति ने मारी खुद को गोली

एलन गार्सिया 1985-90 तक और इसके बाद 2006-11 तक राष्ट्रपति रहे. ब्राजील की कंपनी ओडेब्रेच्ट को ठेका देने में हुए भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने वाली थी.

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के डर से इस देश के पूर्व राष्ट्रपति ने मारी खुद को गोली
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति गार्सिया ने खुद को गोली मारकर जान दी 
लीमा:

भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के डर से पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने खुद को गोली मार ली. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. वह 69 वर्ष के थे. 

गार्सिया की अमेरिकन पोपुलर रिवोल्युशनरी अलायंस (अपरा) पार्टी के महासचिव उमर क्वेसादा ने बताया कि एलन गार्सिया (Alan Garcia) की मौत हो गई. पेरू के राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गार्सिया की मौत पर शोक प्रकट किया.

दुनिया की पहली महिला पायलट जो पैरों से उड़ाती है प्लेन, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं इनके नाम

विजकारा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति गार्सिया की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. उनके परिवार और शुभचिंतकों से मैं अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं.''

18+ ही देख पाएंगे इस देश में एडल्ट फिल्म, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट से होगी उम्र की जांच

गार्सिया 1985-90 तक और इसके बाद 2006-11 तक राष्ट्रपति रहे. ब्राजील की कंपनी ओडेब्रेच्ट को ठेका देने में हुए भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने वाली थी.

पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गार्सिया ने सिर में गोली मार ली थी. स्वास्थ्य मंत्री जुलेमा टोमस ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी के दौरान उन्हें तीन बार दिल का दौरा पड़ा.

VIDEO: राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति का संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alan Garcia, Ex President Alan Garcia Shoot Dead, Peru Ex President Gun Shoot, President Killed, Peru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com