विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

अबू बक्र अल-बगदादी के ठिकाने पर हमले का Video, पेंटागन ने किया जारी

अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अमेरिकी सेना की कमांडो टीम ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बक्र अल-बगदादी के ठिकाने को घेरा था

Also Read in
अबू बक्र अल-बगदादी के ठिकाने पर हमले का Video, पेंटागन ने किया जारी
अबू बक्र अल-बगदादी के खिलाफ चले ऑपरेशन का Video पेंटागन ने जारी किया है
  • अमेरिकी रक्षा विभाग ने जारी किया वीडियो
  • वीडियो कुछ मात्र 10 सेंकेंड का ही है
  • अमेरिका का दावा है कि बगदादी का मार दिया गया
नई दिल्ली:

अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अमेरिकी सेना की कमांडो टीम ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बक्र अल-बगदादी के ठिकाने को घेरा था. हालांकि यह वीडियो कुछ मात्र 10 सेंकेंड का ही है और इसमें सिर्फ इतना ही देखा जा सकता है कि कमांडो बगदादी के ठिकाने की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीरें किसी ड्रोन से ली गई हैं. अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बाद से अबू बक्र अल-बगदादी दुनिया का सबसे वांछित आतंकवादी था. उसके खिलाफ उत्तर-पश्चिम सीरिया में अमेरिका के रात भर ( बीते शनिवार) चले विशेष अभियानों में उसकी मौत हो गई. 

इराक और सीरिया में तथाकथित 'खलीफा' की घोषणा करने और दुनिया भर में पवित्र युद्ध के नाम पर खूनखराबा करने का वह दोषी था. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का मुखिया अपनी मौत के समय 48 वर्ष का था, उसने धर्म के नाम पर हजारों नागरिकों की हत्या करवाई. क्रूर दंड के जरिए आतंकी संगठन आईएस ने क्षेत्र में अपना शासन लागू किया, जो इस्लाम की शुरुआती व्याख्याओं से प्रेरित मध्ययुगीन रीति-रिवाजों पर आधारित था.  आतंकी बगदादी के शासनकाल को विशेष रूप से बर्बर तरीकों के लिए याद किया जाएगा, जिसमें युद्ध, भयावहता, यातनाओं और फांसी के पेशेवर वीडियो शामिल हैं. 

अन्य बड़ी खबरें :

बगदादी के मारे जाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- अमेरिका को उसके उत्तराधिकारियों के बारे में पता है

बगदादी के मारे जाने पर बोले ट्रंप- कायर की तरह मरा दुनिया का नंबर-1 आतंकी, आखिरी वक्त में खूब रोया, चीखा-चिल्लाया

ISIS के सरगना अबु बक्र अल-बगदादी को अमेरिकी सेना ने मार गिराया : सूत्र

(इनपुट : IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abu Bakr Al-Baghdadi, Pentagon, Pentagon Video, Abu Bakr Al-Baghdadi Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com