विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2012

पेनेटा की चिंता, बढ़ सकता है एशिया विवाद

अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने चिंता जाहिर की कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में भू विवाद से उत्तेजना फैल सकती है जिसकी परिणति हिंसा में हो सकती है और इसमें अमेरिका जैसे अन्य देश भी शरीक हो सकते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तोक्यो: अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने चिंता जाहिर की कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में भू विवाद से उत्तेजना फैल सकती है जिसकी परिणति हिंसा में हो सकती है और इसमें अमेरिका जैसे अन्य देश भी शरीक हो सकते हैं।

क्षेत्र में अपने हफ्तेभर की यात्रा के तहत अमेरिकी रक्षा मंत्री तोक्यो पहुंचे। संवाददाताओं से बातचीत में पेनेटा ने कहा कि वह यहां देशों से अपनी समस्याओं का शांतिपूर्ण हल करने का आग्रह करेंगे।

पेनेटा ने कहा, ‘मुझे चिंता है कि जब ये देश विभिन्न द्वीपों को लेकर भड़काऊ गतिविधि को अंजाम देते हैं तो इससे यह संभावना बनती है कि एक पक्ष का गलत फैसले की परिणति हिंसा में और झड़प में हो सकती है और तब इस झड़प के, आपको मालूम है, फैलने की संभावना होगी।’

रक्षा मंत्री ने कहा कि जापान और चीन के साथ उनकी वार्ता में वहीं बातें दोहराई जाएंगी जो अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इस महीने की शुरुआत में उनसे की थीं। उन्होंने कहा कि विवादित द्वीपों को लेकर अमेरिका का कोई रुख नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लियोन पेनेटा, Leone Paneta, एशिया विवाद, China-Japan Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com