सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वायरल वीडियो ने पूरे पाकिस्तान में तहलका मचा रखा है. तुलना भारत और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुखों की हो रही है और इस बहस ने पाकिस्तानी अवाम के दिल में दबा गुस्सा बाहर निकाल दिया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को बेहद सादगी के साथ एक साधारण मारुति सुजुकी कार से उतरते देखा जा सकता है. कोई फालतू का तड़क-भड़क नहीं, कोई बेवजह का दिखावा नहीं. इस सादगी ने भारतीयों का दिल जीता ही लेकिन सरहद पार पाकिस्तानियों को भी अपना ही चेहरा आईना दिखाने पर मजबूर कर दिया.
'हमारे जनरल मर्सिडीज में और मुल्क कंगाली में'
इस वीडियो के सामने आते ही पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और आम जनता ने अपने सैन्य नेतृत्व की क्लास लगानी शुरू कर दी. लोग सीधे तौर पर अपने आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर और बाकी जनरलों की आलीशान लाइफस्टाइल पर सवाल उठा रहे हैं.
The Indian Army chief's Suzuki ride is going viral on Pakistani X and other platforms. The elite ruling this country can now understand what sort of love the people have for them. No amount of paid advertising and campaigns can change the mood of Pakistanis unless those who are…
— Arslan Akbar (@iarslanakbar) July 27, 2026
पाकिस्तान के पत्रकार और यूजर्स तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि जिस देश के पास आम जनता को देने के लिए आटा और बिजली नहीं है, जिसके पास विदेशी कर्ज़ चुकाने के पैसे नहीं हैं, वहां के जनरलों के लिए करोड़ों रुपये की मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू गाड़ियां खरीदी जाती हैं.
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो में भारत के आर्मी चीफ की सादगी देखकर पाकिस्तानी जनता को अपनी बदहाली का अहसास और गहरा हो गया. जिस मुल्क में महंगाई आसमान छू रही हो, वहां के हुक्मरानों के शाही खर्चों को देखकर लोग अब खुलकर सड़कों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. यह वायरल बहस इस बात का सबूत है कि पाकिस्तानी अवाम अब अपने जनरलों के दोहरेपन से पूरी तरह तंग आ चुकी है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में सरकार बदली लेकिन अल्पसंख्यकों पर हिंसा जारी- 6 महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं, 44 मौतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं