विज्ञापन

पाकिस्तान में कोर्ट परिसर के अंदर डांसर बुलाकर पार्टी कर रहे थे वकील, नोट उड़ाते VIDEO वायरल

पाकिस्तान के रावलपिंडी में कोर्ट परिसर के अंदर ही वकीलों की अश्लील डांस पार्टी की और अब इसका वीडियो वायरल हो गया है.

पाकिस्तान में कोर्ट परिसर के अंदर डांसर बुलाकर पार्टी कर रहे थे  वकील, नोट उड़ाते VIDEO वायरल
Pakistan Viral Video: पाकिस्तान कोर्ट में डांस पार्टी का वीडियो वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को चौंका भी दिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी छेड़ दी. कोर्ट परिसर के अंदर ही डांस पार्टी हुई और उसके लिए महिला डांसर को भी बुलाया गया. महफिल खुद वकीलों ने जमाई थी. वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई. मामला इतना फैल गया कि पुलिस को FIR दर्ज करनी पड़ी और अब असली सच्चाई की तलाश शुरू हो चुकी है.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रावलपिंडी के कोर्ट परिसर (ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स) के अंदर डांस पार्टी दिखाई दे रही है. समा टीवी के अनुसार, सोमवार को रावलपिंडी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई. यह शिकायत सेशन कोर्ट के एक चौकीदार ने दी थी, जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का जिक्र था, जिसमें कोर्ट परिसर के अंदर अश्लील हरकतें दिखाई दे रही थीं. यहां लोग डांसर पर पैसे उड़ा रहे थे.

शिकायत में चौकीदार ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें कथित तौर पर पुरुष और महिलाएं न्यायिक परिसर के अंदर अश्लील हरकतों में शामिल दिख रहे थे. FIR के अनुसार, यह घटना न्यायिक परिसर के उस हिस्से में हुई बताई जा रही है, जिसका इस्तेमाल वकील करते हैं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं.

उसने यह भी कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों को आसानी से पहचाना जा सकता है. समा टीवी ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों का पता लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के प्रयास जारी हैं.

अधिकारियों द्वारा वीडियो और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच की जा रही है. यह मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया, जिसके बाद कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों ने औपचारिक जांच शुरू कर दी. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच-तलाशी अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें: शादी के लिए बेटी को धमकाना पाकिस्तानी कपल को पड़ा भारी, इटली में दो साल की जेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Viral Video, Pakistan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com