पाकिस्तान की एक ट्रेन में विस्फोट हुआ है. पाक की एआरवाई न्यूज के मुताबिक, क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस में विस्फोट के बाद 2 यात्रियों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. धमाका उस समय हुआ जब क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. ये ट्रेन पेशावर से आ रही थी.
सूत्रों के मुताबिक, धमाका जाफर एक्सप्रेस की बोगी नंबर छह में हुआ, जो इकॉनोमी क्लास है. इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. एआरवाई न्यूज के मुताबिक, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धमाके के कारण की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन इस हमले के पीछे किसी आतंकवादी समूह के हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. बता दें कि जाफर एक्सप्रेस में पिछले महीने ही ऐसा ही एक ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इस ब्लास्ट से जाफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे भी पटरी से उतर गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं