विज्ञापन

खामेनेई की हत्या के खिलाफ कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट में भीड़ की तोड़फोड़, पुलिस फायरिंग में 9 की मौत

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर भीड़ ने हमला किया, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई है.

खामेनेई की हत्या के खिलाफ कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट में भीड़ की तोड़फोड़, पुलिस फायरिंग में 9 की मौत
  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं
  • कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर भीड़ ने हमला किया, पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा
  • इन झड़पों में कम से कम छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची:

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्‍तान में जमकर बवाल हो रहा है. कराची में हिंसक भीड़ ने अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला कर दिया. ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च के दौरान हुई इन झड़पों में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है. सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लंचर ने इस पूरे बवाल पर रिपोर्ट मांगी है और सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिये हैं.  

सिंध के गृहमंत्री जियाउल ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में हत्या के बाद रविवार को एमटी खान रोड पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च कर रही भीड़ के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम छह लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं.

पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग

पाकिस्‍तान के जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी एमटी खान रोड स्थित वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए और परिसर में घुसने की कोशिश करते हुए पत्थर फेंके. रिपोर्ट में आगे बताया गया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने भारी गोलाबारी की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

ये भी पढ़ें :- लंदन में आलीशान घर, दुबई में पॉश विला... अरबों की संपत्ति के मालिक हैं अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा

कराची में भारी ट्रैफिक जाम 

जियो टीवी के अनुसार, पुलिस और रेंजर्स सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि आगे और हिंसा को रोका जा सके और जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. अधिकारियों ने सुल्तानबाद से माई कोलाची की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया. कराची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वाहनों का मार्ग भी बदला गया.

ये भी पढ़ें :- ईरान के खिलाफ ट्रंप की जंग के पीछे मामला केवल 'सुरक्षा' नहीं, असली खेल समझ लीजिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com