विज्ञापन

अयातुल्लाह खामेनाई की शहादत पर लखनऊ में 3 दिवसीय शोक का ऐलान, इमामबाड़ों पर काले परचम

इस दुखद घड़ी में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी और प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बड़े फैसलों का ऐलान किया है.

अयातुल्लाह खामेनाई की शहादत पर लखनऊ में 3 दिवसीय शोक का ऐलान, इमामबाड़ों पर काले परचम
Lucknow Shia community mourning
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत की खबर से शिया समुदाय में गहरा शोक व्याप्त हो गया है
  • शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष और प्रमुख धर्मगुरु ने तीन दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है
  • सभी मोमिनों से काले झंडे लगाने और दुकानों को बंद रखने की अपील की गई है
लखनऊ:

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत की खबर के बाद राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश के शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद घड़ी में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी और प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बड़े फैसलों का ऐलान किया है. मौलाना सैफ अब्बास नकवी और मौलाना कल्बे जवाद ने संयुक्त रूप से अयातुल्लाह खामेनाई के सम्मान में तीन दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है.

सभी मोमिनों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, अज़ाखानों और इमामबाड़ों पर काले परचम (झंडे) लगाकर अपना दुख प्रकट करें. मौलाना कल्बे जवाद ने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखकर इस महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

आज रात लखनऊ में शोकसभा और कैंडल मार्च

शहीद को खिराज-ए-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश करने के लिए आज विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. रविवार रात 8:00 बजे लखनऊ के ऐतिहासिक छोटे इमामबाड़े में एक विशाल शोकसभा आयोजित की जाएगी. शोकसभा के समापन के बाद, एक मौन कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है.

मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा, "यह सिर्फ एक समुदाय की क्षति नहीं है, बल्कि पूरी इंसानियत की क्षति है. हम सभी धर्मों के इंसानियत परस्त लोगों से अपील करते हैं कि वे इस दुख की घड़ी में हमारे साथ शामिल हों."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayatollah Khamenei Death News, Lucknow Shia Community Mourning, Maulana Kalbe Jawad Announcement, Maulana Saif Abbas Naqvi, 3-day Mourning Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com