- पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर इमरान खान ने साधा निशाना
- कहा- घूस, ब्लैकमेलिंग और धमकी के जरिए न्यायपालिका पर दबाव बना रहा है माफ
- शरीफ फिलहाल लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल कैद की सजा काट रहे
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने शनिवार को कहा कि विदेशों में जमा अपनी अरबों की रकम को सुरक्षित रखने के लिये पाकिस्तानी माफिया, संस्थानों और न्यायपालिका पर घूसखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग जैसे हथकंडे अपना रहा है. द न्यूज की खबर के मुताबिक, पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज द्वारा शरीफ के मुकदमे की सुनवाई से संबंधित वीडियो लीक किये जाने के बाद खान का यह बयान आया है. पीएमएल-एन के मुताबिक वीडियो में जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश अरशद मलिक यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने शरीफ को बिना साक्ष्य दोषी ठहराया.
जबरन बंद कराया गया नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ का इंटरव्यू, मचा बवाल
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शरीफ फिलहाल लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल कैद की सजा काट रहे हैं. मलिक ने विपक्षी दल के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि यह उन्हें और उनकी संस्था की छवि को धूमिल करने का प्रयास है. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को विधि मंत्रालय को लिखा था कि वीडियो को लेकर न्यायाधीशों को संतुष्ट करने में विफल रहे मलिक को डी-नोटिफाई किया जाए.
इमरान खान ने शरीफ और जरदारी से कहा- पहले लूटे हुए धन को लौटाएं, फिर देश से बाहर जाएं
अदालत में दिये गए हलफनामे में न्यायाधीश ने दावा किया कि उनके एक अनैतिक वीडियो के जरिये उन्हें ब्लैकमेल किया गया और शरीफ परिवार की तरफ से उन्हें बड़ी रिश्वत की पेशकश की गई. खान ने ट्वीट किया, 'ठीक ‘सिसलियन माफिया' की तरह ही पाकिस्तानी माफिया विदेशों में जमा किये गए अपने अरबों रुपयों की सुरक्षा के लिये सरकारी संस्थानों और न्यायपालिका पर रिश्वत,धमकी, ब्लैकमेल और याचना के जरिये दबाव बनाने के हथकंडे अपना रहा है.' (इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं