विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान दोराहे पर, फैसला करना होगा : सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा

जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान एक युवा देश है, जहां 50 फीसदी से अधिक आबादी 25 साल से कम उम्र की है.

Also Read in
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान दोराहे पर, फैसला करना होगा : सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोराहे पर खड़ा है. (फाइल फोटो)
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोराहे पर खड़ा है और उसे फैसला करना होगा कि क्या वह युवा आबादी के फायदों को उठाना चाहता है या फिर आतंकवाद की मार झेलना चाहता है.

चरमपंथ को नकारने में युवाओं की भूमिका पर विषय पर व्याख्यान में जनरल बाजवा ने कहा कि सेना आतंकवादियों को पराजित कर देगी, लेकिन समाज से चरमपंथ का सफाया करने में उसे देश के सहयोग की जरूरत है.

उन्होंने कहा, 'कृपया याद रखिए कि सेना आतंकवादियों से लड़ती है और चरमपंथ एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों व समाज के द्वारा लड़ी जाती है'. बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान एक युवा देश है, जहां 50 फीसदी से अधिक आबादी 25 साल से कम उम्र की है.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Qamar Javed Bajwa, Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com