इस्लामाबाद:
पाकिस्तान में बीते रविवार से लापता एक पत्रकार का शव पंजाब प्रांत से बरामद किया गया। उनके शरीर पर घाव के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक नाम सैयद सलीम शहजाद का शव बरामद किया गया। एशिया टाइम्स ऑनलाइन के पाकिस्तान ब्यूरो चीफ शहजाद बीते रविवार से लापता थे। वह एक समाचार चैनल के दफ्तर के लिये रवाना हुए थे लेकिन उसके बाद नहीं लौटे। इससे पहले खबरों में कहा गया था कि शहजाद की कार झेलम शहर के सराय आलमगीर इलाके में मिली। उनका शव कार के निकट मिला। शहजाद के एक परिजन ने उनके शव की शिनाख्त की। पुलिस का कहना है शहजाद के शरीर पर घाव के निशान हैं और इससे लगता है कि उन्हें यातनाएं दी गईं। कई अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठनों ने पाकिस्तानी सरकार से शहजाद का पता लगाने की अपील की थी। शहजाद की हत्या की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है। उनके परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी। कराची दो साल पहले ही कराची से इस्लामाबाद आ गए थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लापता, पाकिस्तानी, पत्रकार, शव, बरामद