पाकिस्तान के पास तकरीबन 170 परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) का भंडार है जो मौजूदा वृद्धि दर के हिसाब से 2025 तक करीब 200 तक बढ़ सकता है. अमेरिका के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है.‘बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्ट्स' में 11 सितंबर को प्रकाशित स्तंभ ‘न्यूक्लियर नोटबुक' में कहा गया है कि हमारा अनुमान है कि पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियारों का भंडार है.
अमेरिका की रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में अनुमान जताया था कि पाकिस्तान के पास 2020 तक 60 से 80 परमाणु हथियार होंगे लेकिन तब से कई नयी हथियार प्रणालियां तैनात और विकसित की गयी हैं जिससे आकलन बढ़ गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढे़ं- INDIA गठबंधन ने 14 न्यूज एंकर के शो के बॉयकॉट का लिया फैसला, BJP ने इमरजेंसी से की तुलना
200 तक बढ़ सकते हैं परमाणु हथियार
वैज्ञानिकों ने कहा कि हमारा आकलन काफी अनिश्चितता से भरा है क्योंकि न तो पाकिस्तान और न ही अन्य देश पाकिस्तानी परमाणु शस्त्रागार के बारे में ज्यादा सूचना प्रकाशित करते हैं.उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि देश का भंडार मौजूदा वृद्धि दर से 2020 के बाद के वर्षों में करीब 200 तक पहुंच सकता है.
US वैज्ञानिकों का बड़ा दावा
लेकिन जब तक भारत अपने शस्त्रागार का विस्तार नहीं करता या पारंपरिक ताकतों का निर्माण नहीं करता, तब तक यह उम्मीद करना उचित लगता है कि पाकिस्तान का परमाणु शस्त्रागार अनिश्चितकाल तक बढ़ता नहीं रहेगा बल्कि उसके मौजूदा हथियार कार्यक्रम पूरे होने के बाद यह कम होना शुरू हो सकता है.
ये भी पढ़ें-ना जिंदगी से प्यार और ना ही मौत का खौफ़, चलती ट्रेन में लड़के की स्टंटबाज़ी का Video
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं