विज्ञापन

पाकिस्तान में यूट्यूबर मौलाना अली मिर्जा पर जानलेवा हमला, पैगंबर पर देते रहे हैं विवादित बयान 

Pakistan: पिछले साल इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा के यूट्यूब चैनल पर डाले गए एक वीडियो को लेकर भी उनके खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया था.

पाकिस्तान में यूट्यूबर मौलाना अली मिर्जा पर जानलेवा हमला, पैगंबर पर देते रहे हैं विवादित बयान 
पाकिस्तान में यूट्यूबर मौलाना अली मिर्जा पर जानलेवा हमला
  • पाकिस्तान में विवादास्पद धर्मगुरु इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा पर हमले के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया
  • आरोपी ने मिर्जा का कॉलर पकड़कर मुक्के मारे, पगड़ी उतारी और उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाने की कोशिश की थी
  • पिछले साल मिर्जा पर पैगंबर के अपमान के आरोप में ईशनिंदा कानून के तहत मामला दर्ज हुआ था

पाकिस्तान में पुलिस ने विवादास्पद धर्मगुरु इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा पर कथित हमले के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पाकिस्तान के अखबार डॉन ने दी है. FIR के मुताबिक यह घटना झेलम में मिर्जा की कुरआन-ओ-सुन्नत रिसर्च अकादमी में हुई. शिकायतकर्ता मोहम्मद काशिफ कुरैशी ने बताया कि एक लेक्चर खत्म होने के बाद कुछ लोग मौलाना इंजीनियर मिर्जा के साथ सेल्फी लेने के लिए रुके थे. इसी दौरान आरोपी ने रविवार को अचानक उन पर हमला कर दिया और मुक्के मारे.

FIR में कहा गया है कि आरोपी ने इंजीनियर मिर्जा का कॉलर पकड़ लिया, उन्हें मुक्के मारे, उनकी पगड़ी उतार दी और उन्हें जमीन पर फेंक दिया. उसने दोनों हाथों से उनका गला दबाने की कोशिश की और जोर-जोर से नारे भी लगाए. झेलम के जिला पुलिस अधिकारी तारिक अजीज सिंधु ने डॉन को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 324 यानी हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार इंजीनियर मिर्जा पर पहले भी हमला हो चुका है. पिछले साल उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था कानून यानी MPO के तहत सुरक्षा दी गई थी, जब प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के एक कार्यकर्ता ने उन पर पैगंबर के अपमान का आरोप लगाया था.

पिछले साल उनके यूट्यूब चैनल पर डाले गए एक वीडियो को लेकर भी उनके खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया था. आरोप था कि वीडियो में पैगंबर साहब के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई थीं और सूरह अन-निसा की आयतों की गलत व्याख्या की गई थी. शिकायतकर्ता का कहना था कि इससे पाकिस्तान के ईशनिंदा कानूनों का उल्लंघन हुआ और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इसके बाद झेलम पुलिस ने उन्हें MPO की धारा 3 के तहत हिरासत में लिया और बाद में उन्हें फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी को सौंप दिया गया.

डॉन के मुताबिक मार्च 2021 में इंजीनियर मिर्जा एक जानलेवा हमले में भी बच चुके हैं. वह अक्सर YouTube पर अपने भाषण डालते रहते हैं, जहां उनके 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

यह भी पढ़ें: ID दिखाइए... जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan News, Engineer Muhammad Ali Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com