विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2020

पाकिस्तान की अदालत ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को ‘घोषित अपराधी’ करार दिया

भ्रष्टाचार के दो मामलों के संबंध में बार-बार समन किए जाने के बावजूद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में पेश नहीं हुए नवाज शरीफ

पाकिस्तान की अदालत ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को ‘घोषित अपराधी’ करार दिया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (फाइल फोटो).
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान की एक अदालत ने देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ को बुधवार को ‘घोषित अपराधी' करार दिया. वह भ्रष्टाचार के दो मामलों के संबंध में बार-बार समन किए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आमिर फारूक और न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी की दो सदस्य पीठ ने अल अज़ीजिया और एवनफील्ड मामलों में दोषसिद्धि के खिलाफ शरीफ की अपीलों पर सुनवाई की.

विदेश कार्यालय और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि शरीफ को लंदन में जहां वह फिलहाल रह रहे हैं, और लाहौर में उनके आवास पर विधिवत रूप से उन्हें समनों की जानकारी दी गई थी. अदालत के स्पष्ट आदेश के बाद भी पेश होने में नाकाम रहने पर पीठ ने शरीफ को ‘घोषित अपराधी' करार दिया.

शरीफ (70) पिछले साल नवंबर से लंदन में रह रहे हैं. लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए चार हफ्तों के लिए लंदन जाने की इजाजत दी थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif, Declared Criminal, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com